Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Bhup Singh Chhipa became the district head

Sirsa News: भूप सिंह छिंपा बने जिला प्रधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Bhup Singh Chhipa became the district head
सिरसा। चुनाव की प्रक्रिया के दौरान मौजूद कर्मचारी। संस्था। 
सिरसा। समग्र शिक्षा एम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी का रविवार को पुनर्गठन किया गया। तीन वर्षीय कार्यकाल पूर्ण होने के उपरांत सिरसा में आयोजित विशेष बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। इस दौरान एबीआरसी भूप सिंह छिंपा को जिला प्रधान चुना गया।
विज्ञापन

कार्यकारिणी के प्रधान भूप सिंह को बनाया गया। बैठक की अध्यक्षता राज्य कार्यकारिणी के सह सचिव नसीब सिंह, उप प्रधान सुरेंद्र सिंह, पवन कुमार चौटाला, पूर्व प्रधान नरेंद्र पारीक, सुशील कुमार, सत्यनारायण और वरिष्ठ सदस्य मनोज त्यागी ने संयुक्त रूप से की। साथ ही विभाग में सुपरिटेंडेट पद पर कार्यरत वीरेंद्र ख्यालिया, बीआरपी अनीता और एमआईएस कोऑर्डिनेटर संदीप को उप प्रधान की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

एबीआरसी विजय और स्पेशल टीचर रामेंद्र को सचिव, डाटा एंट्री ऑपरेटर राजकुमार को सहसचिव, अकाउंटेंट अखिलेश को कोषाध्यक्ष और कुलदीप न्यौल को सह कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा ऐलनाबाद से जेई विनोद को संयोजक, एबीआरसी रत्न लाल और ओमप्रकाश को सह सचिव बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदस्य के रूप में एबीआरसी रतन लाल, मोनिका रानी, निशा यादव, राजेंद्र कुमार, सविता, बलविंदर कौर (रानियां), ललित (अकाउंटेंट, डबवाली) और स्पेशल टीचर लक्ष्मी को मनोनीत किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि नई कार्यकारिणी शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करेगी। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प भी लिया। बैठक में जिले भर से बीआरपी, एबीआरसी, एमआईएस कोऑर्डिनेटर, जेई, डाटा एंट्री ऑपरेटर, अकाउंटेंट, स्पेशल टीचर और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed