{"_id":"6738e50dcc239d1f740293b8","slug":"bhoomi-pujan-of-baba-sarsai-nath-medical-college-will-be-held-on-21st-november-sirsa-news-c-128-1-sir1002-128665-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: 21 नवंबर को होगा बाबा सरसाई नाथ मेडिकल कॉलेज का भूमि पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: 21 नवंबर को होगा बाबा सरसाई नाथ मेडिकल कॉलेज का भूमि पूजन
Sun, 17 Nov 2024 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 17 Nov 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
सिरसा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आगामी 21 नवंबर को सिरसा में बनने जा रहे बाबा सरसाई नाथ मेडिकल कॉलेज का भूमि पूजन करेंगे। मेडिकल कॉलेज स्थल पर सुबह 9 बजे एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विधिवत मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य शुरू करवाएंगे। यह जानकारी हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व विधायक गोपाल कांडा व वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने दी।
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में पिछले दिनों हुई हाई पॉवर वर्क्स परचेज कमेटी की बैठक में मेडिकल कॉलेज के निर्माण हेतु ईपीसी कांट्रेक्ट को मंजूरी मिली थी। 832 करोड़ की लागत से बनने वाले 500 बेड के मेडिकल कालेज से सिरसा के साथ-साथ करीब सौ किलोमीटर के दायरे में आम जन लाभान्वित होगा।
गोपाल कांडा ने बताया कि सिरसा वासियों की करीब पांच दशक पुरानी मांग पूरी हो रही है। अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं सिरसा में ही मिलेगी, साथ ही सिरसा में मेडिकल शिक्षा प्राप्त कर बच्चे डॉक्टर बन सकेंगे। उन्होंने बताया कि विशेष प्रयासों से सिरसा में मेडिकल कॉलेज की मंजूरी मिली। साथ ही सिरसा के संस्थापक बाबा सरसाई नाथ के नाम पर ही मेडिकल कॉलेज का नामकरण करवाया गया। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज का निर्माण जिस भूमि पर होना है वहां साफ-सफाई और समतलीकरण का कार्य करवाया जा रहा है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए तैयारियां शुरू की जा चुकी हैं।