{"_id":"67f2c20d94762d8f820748a2","slug":"bharokhans-saurav-and-navi-will-show-their-strength-in-sub-junior-national-handball-competition-sirsa-news-c-128-1-svns1027-135917-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सब जूनियर नेशनल हैंडबाल प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे भरोखां के सौरव और नवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सब जूनियर नेशनल हैंडबाल प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे भरोखां के सौरव और नवी
Sun, 06 Apr 2025 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 06 Apr 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थी सौरभ।
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। ओडिशा में होने वाली सब जूनियर नेशनल हैंडबॉल प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरोखां के दसवीं कक्षा के विद्यार्थी सौरभ तथा कक्षा नौवीं के विद्यार्थी नवी सिंह का चयन हुआ है।
स्कूल प्राचार्य वेद रोज व शहीद उधम सिंह एकेडमी भरोखां के कोच हरीश बट्टी ने बताया कि दोनों विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका मिला है, जो बेहद खुशी की बात है। स्कूल के शारीरिक शिक्षा के शिक्षक डॉ. देव कंबोज व डॉ. ज्योति प्रीत ने बच्चों का राष्ट्रीय स्तर पर तैयार करने के लिए मेहनत की।
बता दें कि इससे पहले नवी सिंह अंडर-14 में छत्तीसगढ़ में आयोजित हैंडबॉल प्रतियोगिता में सिरसा टीम को मेडल दिलवा चुका है। सौरभ अंडर 14 में राजस्थान में आयोजित सब जूनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता सिरसा का नाम चमका चुका है। स्कूल के अध्यापक सविता दुग्गल, हसला के प्रधान कुलदीप सिहाग, रणवीर सिंह, अनीता कंबोज, सरपंच प्रतिनिधि भीम रोज, सरपंच मिल्ख राज कंबोज, एसएमसी के प्रधान जनक राज इन विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।