फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   bhajan sandhya in shyam bagichi

Sirsa News: भजनों पर झूमे श्रद्धालु, बाबा श्याम की आरती के बाद बांटा प्रसाद

Wed, 23 Sep 2026 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 23 Sep 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
bhajan sandhya in shyam bagichi
श्री श्याम बगीची धाम में भजन संध्या के दौरान भजनों पर झूमते श्रद्धालु। संस्था।
परिवर्तनी एकादशी पर श्री श्याम बगीची धाम में आयोजन
विज्ञापन

फोटो - 12
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। अनाज मंडी स्थित श्री श्याम बगीची धाम में परिवर्तनी एकादशी के उपलक्ष्य में मंगलवार रात विशाल भजन संध्या एवं भंडारे का आयोजन हुआ। श्री शिव श्याम बगीची धाम चैरिटेबल ट्रस्ट ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के दरबार में शीश नवाकर भजनों का आनंद लिया।
मुख्य सेवक पवन गर्ग ने कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शाम करीब सवा सात बजे अशोक खट्टर ने सपरिवार मंदिर में पूजा-अर्चना की। पुजारी राकेश शास्त्री, धनंजय शुक्ला और निशांत भारद्वाज ने विधि-विधान से पूजा संपन्न करवाई।
विज्ञापन

इसके बाद बाबा श्याम की पावन ज्योत प्रज्ज्वलित कर आरती की गई। भजन संध्या का शुभारंभ राजेंद्र गनेरीवाला ने गणेश वंदना और हनुमान चालीसा पाठ से किया। उन्होंने भर दे श्याम झोली भर दे सहित अनेक भजनों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भजन प्रस्तुति और प्रसाद वितरण
कैथल से आईं भजन गायिकाएं ऐश्वर्या दीप और मीतांजलि ने भी भजनों से समां बांधा। उन्होंने तेरा कैसे कर्ज चुकाऊं और खाटू बुला रहा है जैसे कई भजन सुनाए। इन भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते और नृत्य करते रहे। भजन संध्या के समापन पर बाबा श्याम की आरती की गई। इसके बाद बाबा को भोग लगाकर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed