फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Bhagiram, who was five-time MLA from Ellenabad, passes away

Sirsa News: ऐलनाबाद से पांच बार विधायक रहे भागीराम का निधन

Sun, 14 Apr 2024 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 14 Apr 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Bhagiram, who was five-time MLA from Ellenabad, passes away
पूर्व विधायक भागीराम। (फाइल फोटो)
ऐलनाबाद। पूर्व मंत्री और ऐलनाबाद सीट से पांच बार विधायक रहे चौधरी भागीराम का शनिवार रात को देहांत हो गया। वे करीब 80 वर्ष के थे और कुछ समय से बीमार चल रहे थे। भागीराम ने शनिवार रात को मेदांता अस्पताल गुड़गांव में अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार रविवार दोपहर 3 बजे उनके पैतृक गांव मिठ्ठी सुरेरां में किया गया।
विज्ञापन

उनके अंतिम संस्कार में जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, पूर्व सांसद भरतराम मेघवाल, पूर्व सांसद व पूर्व विधायक डॉ. सुशील इंदौरा, भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जगदीश चोपड़ा, सागर केहरवाला सहित विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोग उपस्थित रहे। चौ. देवीलाल के नवरत्नों में शामिल भागीराम हरियाणा के दिग्गज नेता थे। 1977 में पहली बार वे ऐलनाबाद सुरक्षित सीट से विधायक चुने गए। उन्होंने पांच बार ऐलनाबाद हलके का प्रतिनिधित्व किया।
विज्ञापन

भागीराम चौधरी देवीलाल की सरकार में जनस्वास्थ्य मंत्री भी रहे। 1982 में भजनलाल जब देवीलाल की पार्टी के 40 से अधिक विधायकों को तोड़कर ले गए थे, तब भागीराम उन नौ विधायकों में शामिल थे जो देवीलाल के साथ रहे थे। देवीलाल अपने इन 9 विधायकों को नवरत्न कहकर बुलाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed