{"_id":"67e049455a2892caa907cfb9","slug":"beware-of-fraudsters-committing-cyber-fraud-in-the-name-of-digital-arrest-superintendent-of-police-sirsa-news-c-128-1-slko1008-135104-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिजिटल अरेस्ट के नाम पर साइबर फ्रॉड करने वाले जालसाजों से सावधान : पुलिस अधीक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिजिटल अरेस्ट के नाम पर साइबर फ्रॉड करने वाले जालसाजों से सावधान : पुलिस अधीक्षक
Sun, 23 Mar 2025 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 23 Mar 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
अनजान फोन कॉल पर अपनी निजी जानकारी जानकारी न दें, पर्सनल डेटा पर मजबूत पासवर्ड लगाकर रखें
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने साइबर फ्रॉड के बारे में एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि आज के इस तकनीकी युग में साइबर क्राइम एक चिंता का विषय है। डिजिटलाइजेशन के इस दौर में प्रत्येक व्यक्ति इंटरनेट पर निर्भर हो गया है। इसलिए इंटरनेट तकनीक की बढ़ती उपयोगिता के कारण साइबर ठगी के मामले भी बढ़ रहे हैं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यूजर्स की नासमझी व लापरवाही के कारण लोग अक्सर साइबर ठगों के जाल में फंसकर अपनी जिंदगी भर की जमा पूंजी गंवा बैठते हैं। साइबर अपराधी अब लोगों को ठगने के लिए डिजिटल अरेस्ट को अपना हथियार बना रहे है।
पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने कहा कि घर में रहने वालीं महिलाएं डिजिटल अरेस्ट की चपेट में ज्यादा आ रही हैं। क्योंकि स्कैमर्स महिलाओं को जल्दी अपने जाल में फंसा लेते हैं। महिलाएं डर की वजह से उन्हें पैसे भेज देती है या फिर बैंक से संबंधित डिटेल सांझा कर देती है ।
-- -- --
साइबर फ्रॉड से बचने के लिए निम्नलिखित बातों का ध्यान रखें ।
1. किसी भी अनजान फोन कॉल पर अपनी निजी जानकारी जैसे घर का एड्रेस, बैंक अकाउंट की डीटेल, आधार कार्ड, पैन कार्ड की जानकारी ना दें।
2. पर्सनल डेटा और किसी भी तरह के ट्रांजेक्शन एकाउंट्स पर मजबूत पासवर्ड लगाकर रखें।
3. किसी भी अनजान नंबर से कॉल आने पर अपनी जानकारी देने की बजाए, पहले सामने वाले की आइडेंटिटी वेरिफाई करें।
4. संदेह होने पर तुरंत फोन काट दें और नंबर ब्लॉक कर दें।
5. साइबर क्राइम होने पर इसकी शिकायत नजदीकी पुलिस स्टेशन या साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर करें।