फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Better health facilities will be available in Ranian, Ellenabad, Dabwali and Kalanwali

Sirsa News: रानियां, ऐलनाबाद, डबवाली और कालांवाली में मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं

Thu, 11 May 2023 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 11 May 2023 10:18 PM IST
विज्ञापन
Better health facilities will be available in Ranian, Ellenabad, Dabwali and Kalanwali
लघु सचिवालय सभागार में शिलान्यास करती सांसद सुनीता दुग्गल।
सिरसा। जिले में खंडों में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से वीरवार को जिले के सात उप स्वास्थ्य केंद्रों का उद्घाटन किया। इन उप स्वास्थ्य केंद्रों में चार रानियां, एक ऐलनाबाद, एक डबवाली व एक कालांवाली उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं। इन केंद्रों पर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

सिरसा लघु सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सांसद सुनीता दुग्गल ने उद्घाटन पट्टिका से पर्दा हटाया। सांसद ने कहा कि प्रदेश में लगातार स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हो रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल व स्वास्थ्य अनिल विज के नेतृत्व में आमजन को सुचारु रूप से स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं।
विज्ञापन

सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि पहले की अपेक्षा स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हुई हैं और इनमें लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्र सरकार की आयुष्मान योजना की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाते हुए प्रदेश सरकार ने इसे चिरायु हरियाणा में परिवर्तित करते हुए अधिक से अधिक गरीब परिवारों को योजना के दायरे में लाने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले को सात उप स्वास्थ्य केंद्र मिले हैं। प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र पर 35 लाख रुपये की लागत आई है। इस प्रकार से इन स्वास्थ्य केंद्रों पर ढाई करोड़ रुपये तक की लागत आई है। सिरसा लोकसभा क्षेत्र को मिली स्वास्थ्य परियोजनाओं के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मार्केटिंग बोर्ड के चेयरमैन आदित्य देवीलाल चौटाला, अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. विवेक भारती, पूर्व विधायक बलकौर सिंह, पूर्व विधायक रामचंद्र कंबोज, सिविल सर्जन डॉ. मनीष बंसल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।



मेडिकल की सीटें बढ़ीं
सांसद ने कहा कि 2014 से पहले व अब की स्वास्थ्य सुविधाओं की तुलना करते हुए बताया कि पूर्व में जहां मेडिकल की 750 सीटें होती थी, जोकि अब 1900 सीटों पर दाखिले हो रहे हैं। इसी प्रकार हर वित्त वर्ष में स्वास्थ्य सेवाओं के बजट में बढ़ोतरी की जाती है, ताकि लोगों को बेहतर व आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में सात नए मेडिकल कॉलेज पर कार्य चल रहा है, इनमें सिरसा में बनने वाला मेडिकल कॉलेज भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed