फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Benefits of government schemes should reach every eligible person: CEO

हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे सरकार की योजनाओं का लाभ : सीईओ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Benefits of government schemes should reach every eligible person: CEO
सिरसा। आमजन को कैंप के माध्यम से जानकारी देते हुए अ​धिकारी। प्रवक्ता 
सिरसा। हरियाणा सरकार की ओर से दो अक्तूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके तहत मंगलवार को गांव बडागुढ़ा में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं अंत्योदय विभाग (सेवा) की ओर से जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें जिला परिषद के सीईओ डॉ. सुभाष चंद्र ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

शिविर में विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने स्टॉल लगाकर आमजन को चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं एवं कल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी दी। सीईओ डॉ. सुभाष चंद्र ने कहा कि सरकार की ओर से सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम शुरू किया गया है, जो दो अक्तूबर तक चलेगा। इस दौरान विभागों की ओर से अनेक प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, ताकि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचना सुनिश्चित हो।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन नछत्तर सिंह, ब्लॉक समिति बडागुढ़ा के चेयरमैन सरदार गुरमेल सिंह, एबीपीओ सुनील कुमार, बीडीपीओ बडागुढ़ा अमन मित्तल, एसडीओ पंचायती राज प्रमोद जैन, सरपंच मुख्त्यार कौर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए किया आह्वान
सीईओ डॉ. सुभाष चंद्र ने सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत लगे कार्यक्रमों में नागरिकों को बढ़-बढ़कर भाग लेने का आह्वान किया गया। जिला कल्याण अधिकारी राकेश कुमार ने पीसीआर व पीओए एक्ट सहित विभाग की सभी स्कीमों की विस्तार से जानकारी दी। शिविर के दौरान आमजन को प्रचार-प्रसार सामग्री वितरित की गई। साथ ही खेल विभाग, आधार कार्ड, स्वास्थ्य विभाग, मनरेगा योजना और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों पर नागरिकों को संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गई और मौके पर ही समस्याओं का समाधान भी किया गया। जागरूकता शिविर में पहले किए आवेदनों में यदि कमियां रही गई है तो उन्हें भी दुरुस्त करवाने का कार्य किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed