फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Beneficiaries of 12 to 14 years are avoiding getting the vaccine due to examinations

परीक्षाओं के चलते 12 से 14 वर्ष के लाभार्थी वैक्सीन लगवाने से कर रहे परहेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Beneficiaries of 12 to 14 years are avoiding getting the vaccine due to examinations
वैक्सीनेशन अभियान को तेज करने के लिए एसएमओ की बैठक लेते उप सिविल सर्जन डॉ. बूधराम । - फोटो : Sirsa
सिरसा। कोरोना वैक्सीनेशन लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूक तो किया जा रहा है। लेकिन स्कूलों में परीक्षाओं और छुट्टियां होने के कारण विभाग तय लक्ष्य तक नहीं पहुंच पा रहा। जिसके चलते रुटीन में चलने वाले वैक्सीनेशन सेंटरों पर पहुंचने वाले लाभार्थियों को ही वैक्सीन लगा पा रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक सप्ताह में अब तक पांच हजार लाभार्थियों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई जा चुकी है। जबकि विभाग की ओर से करीब 48 हजार लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई जानी है।
विज्ञापन

निजी और सरकारी स्कूलों में अब तीसरी से नौंवी तक की परीक्षाएं चल रही है। ऐसे में विद्यार्थियों को वैक्सीन लगने के कारण बुखार व अन्य कोई परेशानी न हो इसके लिए स्कूलों ने स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों से संपर्क कर स्कूल शुरू होने के बाद वैक्सीन लगाने की बात कहीं है। शुरूआती दिनों में विभाग की ओर से स्कूलों में टीमों को भेजकर लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई थी। लेकिन अब परीक्षाओं के चलते स्कूल प्रशासन की ओर से अभियान को रुकवाया गया है। हालांकि जो अभिभावक बच्चों को लेकर सेंटरों पर पहुंच रहे हैं उन लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई जा रही है।
विज्ञापन

44 केंद्रों पर हर रोज लगाई जा रही है कोरोना से बचाव की वैक्सीन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रतिदिन करीब 44 सेंटर पर 12 से 14 वर्ष के लाभार्थियों को कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगाई जा रही है। इन केंद्रों पर पहली, दूसरी और बूस्टर डोज लगवाने वाले लाभार्थी की संख्या अधिक आ रही है। जबकि 12 से 14 वर्ष के लाभार्थी बेहद कम देखने को मिल रहे हैं। अभिभावक भी बच्चों की परीक्षाओं की चिंता के चलते उन्हें वैक्सीन नहीं लगवा रहे हैं। अभिभावक प्रेम कुमार, नरेश, सतनाम सिंह ने बताया जब उन्होंने कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगाई थी तो उन्हें बुखार हुआ था। ऐसे में परीक्षा के दौरान अगर बच्चे को बुखार होता है तो परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
जिले के सभी सेंटरों पर कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगाई जा रही है। स्कूलों में परीक्षा और छुट्टियों के चलते वैक्सीन लगाने के लिए टीमों को नहीं भेजा रहा है। एएनएम की ओर सर्वे किया जा रहा है और लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई जा रही है।
-नीतिन सोमानी, इंचार्ज, टीकाकारण अभियान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed