फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Before the start of the Shrimad Bhagwat Katha, a Kalash Yatra was taken out in Dhotad.

Sirsa News: श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ से पहले धोतड़ में निकाली कलश यात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 09:56 PM IST
विज्ञापन
Before the start of the Shrimad Bhagwat Katha, a Kalash Yatra was taken out in Dhotad.
रानियां।  कलश यात्रा निकालती महिलाएं व ग्रामवासी। संवाद
रानियां। गांव धोतड़ में बाबा अमरनाथ गोशाला कमेटी, ग्राम पंचायत व ग्रामीणों के सहयोग से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन बाबा अमरनाथ गोशाला में किया जा रहा है। कथा से पूर्व कलश यात्रा का विधिवत शुभारंभ शास्त्री जयदेव दाधीच ने भगवान श्रीकृष्ण मंदिर से किया। इस यात्रा में गांव से सैंकड़ों महिलाएं व बेटियों धार्मिक वेशभूषा में सिर आम पत्तों व नारियल से सजी जल से भरी मटकी लेकर पूरे गांव की परिक्रमा लगाई।
विज्ञापन

कलश बाबा अमरनाथ गोशाला प्रांगण में बने कथा वाचन स्थल पर रखकर कथा के समक्ष मत्था टेका। कलश यात्रा का नेतृत्व कथा वाचक शास्त्री जयदेव दाधीच ने किया और श्रद्धालुओं ने श्रीकृष्ण के भजनों नाचते गाते गांव की परिक्रमा की। इस दौरान पूर्व सरपंच विनोद सहारण ने बताया कि गांव में पिछले 15 वर्षों से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन समस्त ग्रामीणों की ओर से बड़े ही श्रद्धा भाव से किया जा रहा है।
विज्ञापन

कथा का शुभारंभ शनिवार को विधिवत रूप से किया गया और तीन जनवरी को हवन यज्ञ के साथ भंडारा लगाकर कथा का समापन किया जाएगा। गोशाला प्रधान ओम प्रकाश न्यौल ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा के वाचन से गांव में सुख समृद्धि आती है और ग्रामीण बड़े ही श्रद्धा भाव से गोवंश के लिए कथा के दौरान दान पुण्य का कार्य करते हैं। इस अवसर पर रामकिशन, बलवंत, बलदेव, रणबीर, सुल्तान सिंह, सुभाष सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, बेटियां व श्रद्धालु शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed