फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Before the siege, the contractor issued the joining letter, all the employees returned to work

घेराव से पहले ठेकेदार ने जारी किया ज्वाइनिंग लेटर, काम पर लौटे सभी कर्मचारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Before the siege, the contractor issued the joining letter, all the employees returned to work
मांग पूरी होने के बाद खुशी जाहिर करते कर्मचारी संवाद - फोटो : Sirsa
सिरसा। स्वास्थ्य विभाग में ठेकारत अनुबंध कर्मचारियों द्वारा सीएमओ कार्यालय के घेराव की सोमवार को तैयारियां करनी शुरू कर दी थी, परंतु इससे पहले ही ठेकेदार ने सभी कर्मचारियों का ज्वाइनिंग लेटर जारी कर दिया। कर्मचारियों को जिला अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी पर ज्वाइनिंग करने के निर्देश दिए। दो बजे के पश्चात सभी कर्मचारी काम पर वापस लौट गए। इस दौरान नागरिक अस्पताल में भारी पुलिस तैनात रहा।
विज्ञापन

सोमवार को कर्मचारियों ने ठेकेदार को दोपहर 12 बजे तक बिना किसी शर्त के ज्वाइनिंग लेटर जारी करने की चेतावनी दी थी। कर्मचारियों द्वारा घेराव की चेतावनी दिए जाने के बाद सोमवार सुबह से नागरिक अस्पताल में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। सीएमओ कार्यालय में हुई वार्ता में प्रशासन की ओर से एसडीएम जयवीर यादव, हलोपा नेता गोबिंद कांडा, एनएचएम से कर्मचारी नेता डॉ. जगत व सुरेंद्र, डिप्टी सीएमओ डॉ. बुधराम, सर्व कर्मचारी संघ से जिला प्रधान मदनलाल खोथ व सचिव राजेश भाकर शामिल थे। बैठक के बाद उपायुक्त अनीश यादव के साथ बातचीत के बाद ठेकेदार से हटाए गए सभी 98 कर्मचारियों को ज्वाइनिंग लेटर जारी कर दिए। बिना किसी शर्त के ज्वाइनिंग लेटर जारी होने के बाद कर्मचारी भी सहमत हो गए। कर्मचारियों ने 12 दिनों से चल रही हड़ताल समाप्त कर दी और स्वास्थ्य केंद्रों में पहुंचना शुरू हो गए।
विज्ञापन

किसान संगठनों ने कर्मचारियों का किया समर्थन
मांगों को लेकर सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले ठेकारत कर्मचारियों का धरना जारी रहा। सोमवार को सीएमओ कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी देने के बाद किसान संगठन, बार एसोसिएशन और अन्य संगठनों ने भी कर्मचारियों का समर्थन किया। कर्मचारी दोपहर 12 बजे तक नागरिक अस्पताल के समक्ष धरने पर तैनात रहे। इस दौरान शहर थाना प्रभारी ईश्चर सिंह, जेजे कॉलोनी चौकी प्रभारी बलवान सिंह पुलिस बल के साथ तैनात रहे। इस मौके पर जिला प्रधान सुमित्रा, भीम सोनी, चोपटा से सुदेश, ऐलनाबाद से कालूराम, चौटाला से दीपक, माधोसिंघाना से भीम, ओढां से राजेंद्र, बडागुढ़ा से दर्शन, डबवाली से विपिन, रानियां से विपुल, सिरसा से अमित कुमार, सुरेंद्र सैनी, सुनीता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढोल बजाकर ज्वाइनिंग लेटर जारी होने की जताई खुशी
अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों और ठेकेदार में सहमति करवाने के बाद सहमति की सूचना हड़ताली कर्मचारियों को मिली तो कर्मचारियों ने ढोल बजाकर खुशी जाहिर की। वहीं सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव राजेश भाकर ने कहा कि ठेकेदार लंबे समय से किसी भी कर्मचारी को ज्वाइनिंग लेटर देने के लिए तैयार नहीं था। लेकिन कर्मचारियों की एकता के आगे ठेकेदार को झुकना पड़ा और सभी पुराने कर्मचारियों को ज्वाइनिंग देनी पड़ी। वहीं उन्होंने कहा कि अगर भविष्य में भी कर्मचारियों को ठेकेदार परेशान करता है तो कर्मचारी उसका विरोध करने पर तैयार रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed