फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Before the CM's arrival, the administration is busy brightening up the city, putting in all efforts to remove garbage piles, and started cleaning the dumping points from 5 AM.

Sirsa News: सीएम के आगमन से पहले शहर चमकाने में जुटा प्रशासन, कचरे के ढेर हटाने में झोंकी ताकत, सुबह 5 बजे से कराई डंपिंग प्वाइंट की सफाई

Thu, 10 Sep 2026 09:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 10 Sep 2026 09:57 PM IST
विज्ञापन
Before the CM's arrival, the administration is busy brightening up the city, putting in all efforts to remove garbage piles, and started cleaning the dumping points from 5 AM.
वीरवार सुबह करीब 5 बजे डंपिंग प्वाइंट की सफाई कराते कर्मचारी। 
सिरसा। मुख्यमंत्री के आगमन से पहले शहर को चमकाने के लिए नगर परिषद ने पूरी ताकत झोंक दी है। सफाई के लिए टीमें सुबह पांच बजे से मैदान में उतर रही हैं। अधिकारी और पुलिसकर्मी भी मौके पर मौजूद हैं।
विज्ञापन

डंपिंग प्वाइंटों से कचरा हटाने का काम तेजी से चल रहा है। वहीं 30 टाटा एस वाहनों से डोर-टू-डोर कचरा उठाया जा रहा है। वीरवार को हड़ताली कर्मचारियों और पुलिस के बीच किसी बड़े विवाद की स्थिति सामने नहीं आई।
विज्ञापन

रानियां में जेसीबी के आगे खड़े हुए कर्मचारी
रानियां में हड़ताली सफाई कर्मचारी जेसीबी के आगे खड़े हो गए। उन्होंने भाईचारे की दुहाई देते हुए काम कर रहे कर्मचारियों से वापस हड़ताल में शामिल होने की अपील की। कर्मचारियों ने कहा कि बुरे वक्त में कर्मचारी ही एक-दूसरे के काम आएंगे। करीब 15 मिनट तक मौके पर समझाने का दौर चला। इसके बाद पुलिस ने एक कर्मचारी को हिरासत में लिया। बाद में उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच हड़ताल को समर्थन देने के लिए विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी भी पहुंचे। राजनीतिक, सामाजिक, व्यापारिक और कर्मचारी संगठनों ने सरकार से सफाई कर्मचारियों की मांगें मानने की अपील की। नेताओं ने कहा कि महापंचायत के बाद आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
शहर के अलग-अलग हिस्सों में सफाई अभियान
प्रशासन का दावा है कि शहर के अलग-अलग हिस्सों में युद्ध स्तर पर सफाई करवाई जा रही है। सेक्टर एरिया, रानियां रोड, बेगू रोड, हिसार रोड, बरनाला रोड और मिनी बाइपास सहित कई क्षेत्रों में सफाई अभियान चल रहा है। शहर को चार जोन में बांटा गया है। बाजार का करीब एक किलोमीटर का क्षेत्र नगर परिषद के सरकारी कर्मचारियों के अधीन है। विवाद की आशंका के चलते इस क्षेत्र में प्रशासन ने फिलहाल सीमित स्तर पर कार्रवाई की है।
कुछ क्षेत्रों में लोगों ने भी दुकानों के आगे स्वयं सफाई शुरू कर दी है। यहां से कचरा डंपिंग प्वाइंटों तक पहुंचाया जा रहा है। प्रशासन के अनुसार इन प्वाइंटों से नियमित अंतराल पर कचरा उठाया जा रहा है। हड़ताल के बीच सफाई व्यवस्था संभालने के लिए नए कर्मचारियों को भी काम पर लगाया जा रहा है। इससे शहर के कई हिस्सों में सफाई कार्य दोबारा गति पकड़ रहा है।
---
भर्ती के लिए नगर परिषद कार्यालय पहुंच रहे युवा
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच नगर परिषद और डीएमसी कार्यालय में बेरोजगार युवा काम की तलाश में पहुंच रहे हैं। एजेंसी संचालकों को नए लोगों को काम पर रखने के निर्देश दिए जा रहे हैं। सिरसा में करीब 50 एजेंसी कर्मचारी काम पर लौट चुके हैं। दो नियमित कर्मचारी भी सफाई कार्य कर रहे हैं। एजेंसी के अनुसार कर्मचारियों की संख्या 70 से अधिक हो गई है। करीब 30 गाड़ियां डोर-टू-डोर कचरा उठा रही हैं। ऐलनाबाद और रानियां में भी कर्मचारी धीरे-धीरे काम पर लौट रहे हैं। डबवाली में सभी नियमित कर्मचारी काम पर लौट चुके हैं। हालांकि कुछ युवा नियमित या पेरोल पर नौकरी नहीं मिलने के कारण मायूस होकर वापस लौट रहे हैं।
रानियां में युद्ध स्तर पर सफाई
रानियां में नगर पालिका प्रशासन ने वीरवार सुबह करीब तीन बजे विशेष सफाई अभियान शुरू किया। ट्रैक्टर-ट्रालियों और जेसीबी की मदद से प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, चौक-चौराहों और मुख्य मार्गों से करीब 15 मीट्रिक टन कूड़ा उठाया गया। नगर पालिका सचिव विक्रमजीत ने बताया कि बालासर रोड, नानुआना रोड, सिरसा-जीवन नगर मुख्य मार्ग और मुख्य बाजार सहित अन्य स्थानों से गंदगी हटाई गई। अभियान के दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा।

रानियां इकाई प्रधान सोमपाल पुहाल ने कहा कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, ठेका प्रथा समाप्त करना, नौकरी की सुरक्षा और शहीद फायर कर्मचारियों के परिवारों को न्याय दिलाना शामिल है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को केवल जॉब सिक्योरिटी नहीं बल्कि पक्की नौकरी चाहिए। अखिल भारतीय किसान सभा 1936 के नेता बलराज सिंह बणी सहित अन्य पदाधिकारियों ने हड़ताल को समर्थन दिया। किसान सभा की ओर से तीन दिनों से कर्मचारियों के लिए सहयोग और लंगर की व्यवस्था भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed