फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Before Hariyali Teej, women displayed their beauty in cultural costumes

Sirsa News: हरियाली तीज से पहले महिलाओं ने सांस्कृतिक वेशभूषा में जलवे बिखेरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
Before Hariyali Teej, women displayed their beauty in cultural costumes
तीज महोत्सव झूला झूलती महिलाएं। 
सिरसा। सावन के प्रमुख पर्व हरियाली तीज का उत्सव उल्लास और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। तीज से तीन दिन पूर्व ही शहर में हरियाली तीज की रौनक दिखाई देने लगी है। महिला संगठनों और सामाजिक संस्थाओं द्वारा विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसी क्रम में शहर के रचना पैलेस के पास स्थित पिंकी की ढाणी में हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर की अनेक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महोत्सव की थीम हरियाली तीज रखी गई थी, जिसमें प्रतिभागियों के लिए हरे और लाल रंग की पंजाबी या हरियाणवी पारंपरिक पोशाक का ड्रेस कोड निर्धारित किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने सावन के लोकगीत गाए, बॉलीवुड गीतों पर नृत्य किया और झूले का आनंद लिया। सेल्फी और ग्रुप फोटो का सिलसिला भी दिनभर चलता रहा। आयोजन में तीज की रानी और सावन क्वीन का चयन कर उन्हें सम्मानित किया गया। समारोह में सभी ने मिलकर पारंपरिक उत्सव की भावना को जीवंत किया और सावन के इस पावन पर्व को यादगार बना दिया। महिलाओं ने हाथों में मेहंदी भी रचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------------

शहर में तीज महोत्सव के आयोजन में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। सभी ने त्योहार का बहुत आनंद लिया। सभी महिलाओं को ऐसे आयोजनों में जाना चाहिए। ऐसे आयोजनों में जाने से महिलाओं का मनोबल बढ़ता है। - डाॅ. मोनिका गोदारा।

------------------

ऐसे महोत्सव का आयोजन करने से महिलाओं को घर से बाहर निकलने का मौका मिलता है। ऐसे कार्यक्रम आयोजित होते रहने चाहिए। इस दौरान कार्यक्रम में बहुत आनंद आया। सखी-सहेलियों के साथ खूब समय बिताया। -

कंवलप्रीत कौर।

------------------

तीज सावन का प्रमुख त्योहार है। यह त्योहार हरियाली का प्रतीक है। तीज का आयोजन बहुत अच्छा था। आजकल की भागदौड़ की जिंदगी में सब त्योहारों के रंग फीके पड़ गए हैं। ऐसे में इन आयोजनों से एक-दूसरे के साथ खुशियां बांट सकते हैं। - शिल्पा पंचाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article