फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Becoming a food safety officer, the slips of the shopkeepers were handed over to the police.

फूड सेफ्टी अधिकारी बन दुकानदारों की काटी पर्ची, लोगों ने पकड़ पुलिस को सौंपा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Becoming a food safety officer, the slips of the shopkeepers were handed over to the police.
रानियां में दुकानदारों की पर्ची काटने वाले युवकों से पूछताछ करते पुलिस कर्मी - फोटो : Sirsa
रानियां। फूड सेफ्टी लाइसेंस बनाने के नाम पर शुक्रवार को शहर के मेन बाजार में दो युवक दुकानदारों व रेहड़ी संचालकों की रसीद काटते पकड़े गए। जिन्हें दुकानदारों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

रानियां व्यापार मंडल के प्रधान सुभाष सलूजा, दुकानदार संजय केटरर्स, प्रेम कुमार, बृजेश कुमार, राकेश ग्रोवर, राजकुमार ने बताया कि दो युवक फूड सेफ्टी के नाम पर डरा कर दुकानदारों की 1 हजार से लेकर 6 हजार रुपये की रसीद काट रहे हैं। जबकि फूड सेफ्टी लाइसेंस बनवाने के लिए ऑनलाइन 100 रुपये की रसीद कटती है। दोनों युवक शहर के दुकानदारों को डरा धमका कर उनके साथ ठगी कर रहे थे। पूछताछ के दौरान दोनों युवकों के पास कोई भी सरकारी अनुमति नहीं पाई गई। जिसके बाद दुकानदारों को दोनों युवकों पर शक हो गया। व्यापार मंडल के प्रधान ने इस मामले को लेकर पुलिस को सूचित किया। जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों युवकों को पकड़कर थाने में ले आई। इसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों से उन दुकानदारों को पैसे वापस करवा दिए, जिनकी उन्होंने पर्ची काटी थी। इसके बाद दोनों को चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed