फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Became tired of transfers quit job than made thief

तबादलों से तंग आकर नौकरी छोड़ बन गया चोर

Thu, 27 Nov 2014 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Thu, 27 Nov 2014 12:41 AM IST
विज्ञापन
Became tired of transfers quit job than made thief

लखवीर सिंह (24) के फाइनेंस कंपनी में कभी अच्छे दिन चल रहे थे, लेकिन बार-बार के तबादलों ने उसे परेशान रखा था।

विज्ञापन


लिहाजा अच्छी-भली नौकरी छोड़कर वह बाइक चोर गिरोह का साथी बन गया। आरोपी ने पहली वारदात को डबवाली में अंजाम दिया।

जिसमें यह अनाड़ी चोर पहली बार में ही पकड़ा गया। जिसके बाद आरोपी को बठिंडा की जेल में बंद किया गया। इस चोर का प्रॉडक्शन वारंट हासिल करके गोल बाजार पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

दो दिन के रिमांड पर गया आरोपी
डबवाली में कपड़े का काम करने वाले डिप्टी सरूप जैन का बाइक 22 सितंबर 2014 को राजा राम स्कूल के नजदीक स्थित जैन संस्थान के आगे खड़ी थी।

उनका ध्यान हटते ही कुछ ही देर में बाइक वहां से चोरी हो गई। इस पर कपड़ा विक्रेता की शहर थाना पुलिस को बाइक चोरी की शिकायत दर्ज कराई।

इसी दौरान पंजाब की बठिंडा पुलिस ने 14 नवंबर को बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया। इसमें कुछ युवकों को काबू किया गया।

इनमें एक आरोपी ने बठिंडा पुलिस के समक्ष डबवाली से बाइक चोरी करने की बात कबूली। जिसकी सूचना सांझा करते हुए बठिंडा पुलिस ने डबवाली पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन


इस पर गोल बाजार पुलिस ने मंगलवार शाम प्रोडक्शन वारंट पर आरोपी को बठिंडा पुलिस से प्राप्त कर लिया। जिसे उपमंडल न्यायिक दंडाधिकारी परवेश सिंगला की अदालत में पेश करके दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुनाह कबूला
पुलिस रिमांड पर लिए गए 24 वर्षीय लखवीर सिंह ने बताया कि वह जिला बठिंडा के गांव पिसीयाना का रहने वाला है लेकिन अब हनुमानगढ़ में किराए पर रह रहा है।

वह एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत था। उसकी पहली पोस्टिंग अमृतसर में, इसके बाद उसे संगरूर, फिर हिमाचल और अब जयपुर भेजने के आदेश हुए थे।

बार-बार के तबादले से परेशान होकर वह मधु मक्खी पालन का काम करने की सोच रहा था कि इसी दौरान उसकी दोस्ती गोनियाना निवासी राहुल से हुई, जो बाइक चोर गिरोह का सरगना था।

उसके बाद उसने डबवाली से 22 सितंबर को एक बाइक चुराई और अपने दोस्त राहुल को दे आया। इसी दौरान उनका गैंग बठिंडा पुलिस के हाथ चढ़ गया जिसमें वह भी पकड़ा गया। लखबीर के अनुसार उसकी यह पहली चोरी थी। जिसमें वह असफल रहा।

यूं मिली बाइक
गोल बाजार पुलिस चौकी के एसआई भूप सिंह ने बताया कि बाइक चोरी करने के बाद आरोपी व साथी बाइक को बठिंडा ले गए।

बठिंडा स्थित एक ऑटो वर्क्स पर बाइक को खड़ा करने के बाद नहीं लौटा। ऑटो वर्क्स के मालिक पूर्ण ने बाइक में मिले कागजात पर लिखे एक मोबाइल नंबर पर डॉयल किया।


डॉयल नंबर बाइक मालिक डिप्टी जैन का था। ऑटो वर्क्स मालिक से बाइक खड़े होने की सूचना पाकर जैन ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पांच अक्तूबर 2014 को बाइक बरामद कर ली।

एसआई के अनुसार रिमांड अवधि के दौरान लखबीर सिंह की निशानदेही पर बाइक के कागजात व अन्य चोरियों का सुराग लगाने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed