फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Be aware to avoid cyber crime: Kamala

साइबर क्राइम से बचने के लिए जागरूक रहें : कमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Be aware to avoid cyber crime: Kamala
सिरसा। डबवाली महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कमला देवी ने अपनी टीम के साथ डबवाली बस स्टैंड पर मौजूद लोगों को साइबर क्राइम, महिला विरुद्ध अपराध व डायल 112 एप के बारे में जागरूक किया। कमला देवी ने कहा कि हम तकनीक के दौर में इतने तेजी से विकास कर रहे हैं। इसके बिना हम अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते।
विज्ञापन


जितनी तेजी से हम इस डिजिटल दुनिया की ओर बढ़ रहे हैं, उतनी ही हम लोगों की इंटरनेट पर निर्भरता भी बढ़ रही है। इसलिए साइबर क्राइम से बचने के लिए खुद को जागरूक रखें। उन्होंने कहा कि व्हाट्सएप या ई-मेल पर आए किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें। बैंक संबंधी किसी भी प्रकार की जानकारी साझा न करें। ऐसा करने से वे साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं।
विज्ञापन


आपके साथ किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी हो जाती है तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या साइबर पोर्टल बेवसाइट www.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज करवाएं। यातायात के नियमों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया कि आप हमेशा यातायात के नियमों का पालन करने की आदत डालें और इस बारे अन्य लोगो को भी जागरूक करें ।
विज्ञापन
विज्ञापन








उन्होंने वहां पर मौजूद महिलाओं को उनके अधिकारों व महिला विरुद्ध अपराध के बारे में सजग किया। दुर्गा शक्ति एप इंस्टॉल करवाई। उसे चलाने बारे में बताया गया। महिलाओं को जागरूक कर उन्हें दुर्गा शक्ति एप और हेल्पलाइन नंबर-1091 और 181 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यदि कोई भी व्यक्ति गलत व्यवहार करता है तो बेझिझक पुलिस को शिकायत दें। इस एप की विशेष बात यह है कि आप इस पर रजिस्ट्रेशन के बाद पूरे प्रदेश में कहीं भी यदि अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है, तो इसमें दिए गए लाल बटन को प्रयोग कीजिए।








कमला देवी ने बताया डबवाली के स्कूल व कॉलेज की छात्राओं और कामकाजी व अन्य महिलाओं को डायल-112 सेवा से जोड़ा जा रहा है। इस अवसर पर महिला थाना प्रभारी ने बच्चों को यातायात के नियमों के बारे में बताया अभिभावकों से आह्वान किया कि वे अपने बच्चों की दैनिक गतिविधियों पर पैनी नजर रखें। साथ ही उन्हें शिक्षा, खेलकूद और अन्य समाज हित की गतिविधियों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें।सिरसा। डबवाली महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कमला देवी ने अपनी टीम के साथ डबवाली बस स्टैंड पर मौजूद लोगों को साइबर क्राइम, महिला विरुद्ध अपराध व डायल 112 एप के बारे में जागरूक किया। कमला देवी ने कहा कि हम तकनीक के दौर में इतने तेजी से विकास कर रहे हैं। इसके बिना हम अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed