फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   B.Com pass student became a robber to fulfill his drug addiction

Sirsa News: नशे की लत पूरा करने के लिए बीकॉम पास छात्र बन गया लुटेरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
B.Com pass student became a robber to fulfill his drug addiction
पुलिस की गिरफ्त में मोबाइल शॉप पर लूट का आरोपी। 
सिरसा। नशे की लत ने बीकॉम पास युवक काे लुटेरा बना दिया। डबवाली रोड पर चार दिन पहले मोबाइल की दुकान पर इस युवक ने पिस्तौल के बल पर दुकान संचालक से 25 हजार रुपये की नकदी व सोने की अंगूठी लूट ली थी। आरोपी नशे की लत को पूरा करने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया। सीआईए पुलिस व सिविल लाइन थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन

15 अप्रैल की शाम को शहर के डबवाली रोड पर स्थित आरके मोबाइल शाॅप के मालिक विष्णु कॉलोनी निवासी रमेश कुमार से नकाबपोश युवक ने पिस्तौल के बल पर उससे 25 हजार रुपये की नकदी व सोने की अंगूठी लूट ली थी। इस मामले की शिकायत पीड़ित ने पुलिस से की थी। इसके बाद आरोपी की तलाश में सिरसा की सीआईए पुलिस व सिविल लाइन थाना पुलिस की टीमें लगी हुई थी। बुधवार रात को पुलिस ने आरोपी को धरदबोचा। उसकी पहचान संदीप कुमार, निवासी चतरगढ़ पट्टी सिरसा के रूप में हुई है। सिविल लाइन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमन बेनीवाल ने बताया कि युवक को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त पिस्टल, मोटरसाइकिल तथा लूटी गई राशि बरामद की जाएगी। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किया गया युवक बी कॉम पास है और नशे करने का आदी है। थाना प्रभारी ने बताया कि नशे की पूर्ति के लिए ही उसने इस वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed