फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Bawana gang asked for extortion from the doctor, police engaged in investigation

बवाना गैंग ने चिकित्सक से मांगी रंगदारी, पुलिस जांच में जुटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 11:14 PM IST
विज्ञापन
Bawana gang asked for extortion from the doctor, police engaged in investigation
सिरसा। शहर के एक मनोरोग विशेषज्ञ डॉक्टर से फोन पर धमकी देते हुए रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। इस बारे में मनोरोग विशेषज्ञ ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इससे पहले भी सिरसा में रंगदारी मांगने के केस सामने आए हैं। एक मामले में तो पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया था। अब इस केस को लेकर एसपी अर्पित ने संबंधित को जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

शहर के डबवाली रोड पर विश्वास अस्पताल के संचालक डॉ. अशोक गुप्ता मनोरोग विशेषज्ञ हैं। पुलिस को दी शिकायत में डॉ. अशोक गुप्ता ने बताया है कि बदमाशों ने शनिवार रात को फोन कर रुपये तैयार रखने को कहा। फोन करने वाले ने खुद को नोएडा के कुख्यात नीरज बवाना गैंग का बदमाश बताया है। इस शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं निजी अस्पताल के संचालक से नीरज बवाना गैंग के सदस्य द्वारा फोन कर रंगदारी मांगने की घटना के बाद दूसरे अस्पतालों के डॉक्टरों में हड़कंप की स्थिति है। उन्हें डर है कि कहीं उनके पास भी इस तरह के फोन ना आ जाएं।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता सुरेंद्र नेहरा से भी मांगी गई थी रंगदारी
कुछ दिनों पहले सिरसा के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुरेंद्र नेहरा को भी धमकी भरी कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने नेहरा से रंगदारी मांगी। इसके बाद सुरेंद्र नेहरा ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी थी। बताया जा रहा है कि सुरेंद्र नेहरा के मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल करके रंगदारी मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सी-ब्लॉक में रहने वाले व्यक्ति को भी मिली थी धमकी
शहर के सी-ब्लॉक मेें रहने वाले एक व्यक्ति से भी बदमाशों ने रंगदारी मांगी थी। बदमाशों ने उसके घर के बाहर हवाई फायरिंग भी की। बाद में पुलिस ने उक्त व्यक्ति को पुलिस सुरक्षा प्रदान करते हुए आरोपियों का पता लगा लिया। बताया जा रहा है कि उक्त आरोपियों के संबंध लॉरेंस गैंग से निकले।
डॉक्टर को धमकी मिलने की सूचना पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-डॉ. अर्पित जैन, एसपी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed