फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   bathinda blast

मौड मंडी ब्लास्ट मामले में वांटेड तीन डेरा प्रेमियों की प्रॉपर्टी की डिटेल मांगी बठिंडा पुलिस ने

Sat, 11 Jan 2020 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
bathinda blast
बठिंडा एसपी द्वारा भेजा गया पत्र - फोटो : Sirsa
बठिंडा की मौड मंडी में हुए बम ब्लास्ट के मामले में पंजाब पुलिस ने डेरा सच्चा सौदा सिरसा के तीन डेरा प्रेमियों को वांछित घोषित किया हुआ है। इन तीनों आरोपियों की प्रॉपर्टी को लेकर बठिंडा पुलिस ने सिरसा नगर परिषद से जानकारी मांगी है, हालांकि तीनों आरोपियों की सिरसा नगर परिषद के रिकार्ड में कोई प्रॉपर्टी नहीं मिली। तीनों आरोपियों को तलवंडी साबो की अदालत ने 19 अक्टूबर 2018 को भगोड़ा घोषित किया था।
विज्ञापन

बठिंडा पुलिस के एसपी ने शुक्रवार को नगर परिषद सिरसा को पत्र भेज कर मौड मंडी ब्लॉस्ट मामले में तीन आरोपियों की प्रॉपर्टी की जानकारी मांगी है। तीनों आरोपियों की बठिंडा पुलिस ने तस्वीरें भी जारी की हैं। नगर परिषद सिरसा ने शुक्रवार को तीनों आरोपियों का प्रॉपर्टी रिकार्ड चेक किया, लेकिन उन्हें अपने रिकार्ड में इनके नाम कोई भी प्रॉपर्टी दिखाई नहीं गई। नगर परिषद के सचिव ने एसपी बठिंडा को कोई प्रॉपर्टी न होने की सूचना भेज दी है।
विज्ञापन

ये हैं भगोड़ा घोषित आरोपी
आरोपियों में डेरा सिरसा वर्कशॉप के इंचार्ज गुरतेज सिंह निवासी अलीकां जिला सिरसा, अमरीक सिंह निवासी बादलगढ़ जिला संगरूर, हालियां निवासी डेरा सच्चा सौदा सिरसा और अवतार सिंह निवासी भैती माजरा जिला कुरुक्षेत्र हाल निवासी डेरा सच्चा सौदा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये था मामला
पंजाब में विधानसभा चुनाव के दौरान 31 जनवरी 2017 को तलवंडी साबो हल्के में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार व डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के समधी हरमंदर सिंह जस्सी की मौड में हुई चुनावी रैली में बम ब्लास्ट किया गया था। इस ब्लॉस्ट में पांच मासूम बच्चों सहित सात लोगों की मौत हो गई थी। पंजाब सरकार ने इसके लिए एसआईटी का गठन किया हुआ है। इस बम ब्लास्ट में तीन डेरा प्रेमियों की संलिप्तता सामने आई थी। ब्लॉस्ट में एक कार प्रयोग की गई थी, जो डेरा सच्चा सौदा सिरसा की वर्कशाप में मोडिफाई की गई थी। अवतार सिंह इलेक्ट्रीशियन था, जिसने कार में बैटरियां फिट की थी। ब्लॉस्ट में प्रयुक्त बैटरियां भी सिरसा से ही खरीदी गई थीं।

हमारे पास शुक्रवार को तीनों की प्रॉपर्टी के संबंध में पत्र आया था। रिकार्ड में तीनों के नाम कोई प्रॉपर्टी दर्ज नहीं है। हमने रिपोर्ट बनाकर बठिंडा पुलिस द्वारा दी गई ई-मेल पर भेज दी है।
- गुरशरण सिंह, सचिव, नगर परिषद सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed