{"_id":"672542fb741b78b1230fb244","slug":"barber-sardar-vallabhbhai-patel-birth-anniversary-sirsa-news-c-128-1-sir1002-127912-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: कांग्रेस भवन में मनाई सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: कांग्रेस भवन में मनाई सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती
Sat, 02 Nov 2024 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 02 Nov 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
सिरसा में सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाते कांग्रेस कार्यकर्ता।
सिरसा। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से स्थानीय कांग्रेस भवन में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान कांग्रेस नेता संदीप नेहरा ने कहा कि इंदिरा गांधी का बलिदान हमें प्रेरणा देता है कि देशहित सर्वोपरि है। वहींं, सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश को एक सूत्र में बांधने का काम किया। सरदार पटेल ने अनेक रियासतों को जोड़कर भारत को एकसूत्र में पिरोने मेंं अहम भूमिका निभाई और इंदिरा गांधी ने अपने बलिदान से देश को एकजुट करने में अहम भूमिका निभाई। इस मौके पर संदीप नेहरा, कर्ण चावला, मोहनलाल बाजेकां, चंद्रमोहन शर्मा आदि मौजूद रहे।
पुलिस कर्मियों को दिलाई राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ
सिरसा। जिला पुलिस की ओर से लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान डीएसपी विकास कृष्ण ने एसपी कार्यालय में सभी पुलिस कर्मियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलवाई। डीएसपी ने कहा कि सरदार पटेल ने समूचे देश को एकता के सूत्र में पिरोया था। इसलिए प्रत्येक वर्ष उनकी जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया जाता है।
उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा, एकता, अखंडता को मजबूती प्रदान करने एवं अक्षुण्ण बनाए रखने की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करने का उत्तम अवसर है। इसलिए आज ली गई राष्ट्रीय एकता की शपथ के अनुसार सभी लोग राष्ट्र की सुरक्षा, एकता, अखंडता को मजबूती प्रदान करने में योगदान दें। जिला पुलिस के सभी थाना प्रभारियों ने अपने क्षेत्रों में विद्यार्थियों, शहर और ग्रामीण लोगों के साथ मिलकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर राष्ट्रीय एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया।