फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Bar elections: Today 1457 advocates will elect officials

बार चुनाव : आज 1457 अधिवक्ता चुनेंगे पदाधिकारी

Thu, 27 Feb 2025 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 27 Feb 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Bar elections: Today 1457 advocates will elect officials
बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए आई ईवीएम। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। जिला बार एसोसिएशन का चुनाव को शुक्रवार 28 फरवरी को मतदान होगा। मतदान प्रक्रिया सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक चलेगी। इसके बाद शाम करीब 6 बजे सिरसा बार एसोसिएशन को नया प्रधान मिल जाएगा। वीरवार शाम को बार रूम में ईवीएम रख दी गईं।

चुनाव कमेटी के आरओ अधिवक्ता निहाल सिंह सहारण ने बताया कि चुनाव की तमाम तैयारियों पूरी हो चुकी हैं। बार एसोसिएशन की तरफ से अधिवक्ताओं के लिए लंच की व्यवस्था की गई है। चुनाव में 1457 अधिवक्ताओं को मतदान का अधिकार प्राप्त है। मतदान समाप्त होते ही तुरंत प्रभाव से मतगणना शुरू कर दी जाएगी। पहले सचिव पद का परिणाम घोषित किया जाएगा, इसके बाद उपाध्यक्ष व अंत में प्रधान पद का चुनाव परिणाम घोषित होगा। बता दें कि जेजेपी सुप्रीमो अजय चौटाला सिरसा बार एसोसिएशन सदस्य हैं। वे भी मतदान करने बार रूम में पहुंचेेंगे।
विज्ञापन




:::::::::::::::::::



मतदान व मतगणना प्रक्रिया का होगा लाइव प्रसारण

चुनाव अधिकारी अधिवक्ता निहाल सिंह सहारण का कहना है कि मतदान व मतगणना प्रक्रिया का सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसके लिए बार रूम में बडी एलईडी लगाई गई है। सभी अधिवक्ता मतदान व मतगणना को लाइव देख सकते हैं। इसके अलावा सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मचारी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


:::::::::::::::::::



प्रधान, उप प्रधान व सचिव पद पर होगी वोटिंग



बार चुनाव में प्रधान पद के लिए अधिवक्ता गंगाराम ढाका, जेबीएल गर्ग व रघुबीर सिंह खिंडा के बीच मुकाबला है। उप प्रधान पद पर अधिवक्ता अनुज गनेरीवाला व केवल कंबोज और सचिव के लिए अधिवक्ता हरदीप सिंह व कपिल देव बामनिया आमने-सामने हैं। संयुक्त सचिव के लिए वोटिंग नहीं होगी, क्योंकि महिला अधिवक्ता भूपेंद्र कौर के अलावा किसी दूसरे ने नामांकन दाखिल नहीं किया था।




:::::::::::::::::::

ऐलनाबाद में अध्यक्ष पद के लिए होगा मुकाबला

ऐलनाबाद बार एसोसिएशन के चुनाव के पर्यवेक्षक राकेश बब्बर ने बताया कि प्रधान पद के लिए अधिवक्ता रविकरण गिजवानी और बलराज सिंह खोसा के बीच सीधा मुकाबला होगा। चुनाव बेल्ट पेपर से करवाया जाएगा। चुनाव कमेटी के अन्य सदस्य सतीश अरोड़ा, रघुवीर सिंह जोशन, भरत पारीक व सज्जन चालिया चुनावी प्रक्रियाओं के तहत अपनी-अपनी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। मतदान 28 फरवरी को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। शाम 5 बजे परिणाम घोषित किया जाएगा। बार एसोसिएशन के कुल 170 सदस्य मतदान में हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि उपप्रधान पद पर विवेक शेखावत, सचिव पद पर ओपी बालान, सह सचिव पद पर श्री भगवान ज्याणी और कोषाध्यक्ष पद पर धर्मपाल गोदारा चुने जा चुके हैं। चुने हुए प्रतिनिधियों को शुक्रवार को एक साथ नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed