फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Bar Association Elections: Three advocates filed nomination papers on the first day

बार एसोसिएशन चुनाव : पहले दिन तीन अधिवक्ताओं ने दाखिल किया नामांकन पत्र

Mon, 10 Feb 2025 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 10 Feb 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Bar Association Elections: Three advocates filed nomination papers on the first day
बार चुनाव के लिए चुनाव अ​धिकारी को नामांकन सौंपते उम्मीदवार।  संवाद 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन तीन अधिवक्ताओं ने नामांकन पत्र दाखिल किया। अधिवक्ता 13 फरवरी तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। 14 फरवरी को नाम वापस लिया जा सकता है।

सोमवार को उप प्रधान पद के लिए अधिवक्ता अनुज गनेरीवाला ने नामांकन पत्र भरा। अनुज गनेरीवाला बार एसोसिएशन के सचिव रह चुके हैं। इसके अलावा सचिव पद पर अधिवक्ता कपिल देव बामनिया व संयुक्त सचिव पद के लिए महिला अधिवक्ता भूपेंद्र कौर ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। बार चुनाव को लेकर मतदान 28 फरवरी को होगा और इसी दिन शाम को मतगणना भी होगी।
विज्ञापन


चुनाव कमेटी के आरओ वरिष्ठ अधिवक्ता निहाल सिंह सहारण व एआरओ अजायब सिंह ने बताया कि 14 फरवरी को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक जांच की जाएगी। दोपहर दो बजे से तीन बजे तक उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले सकता है। शाम पांच बजे चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की फाइनल सूची जारी कर दी जाएगी। इस बार 1427 अधिवक्ता उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। 28 फरवरी को ईवीएम से मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




::::::::::::::::::::::::::::::::::::

प्रधान पद पर तीन उम्मीदवार के बीच होगी टक्कर

इस बार प्रधान पद के लिए तीन उम्मीदवार खड़े होंगे। वरिष्ठ अधिवक्ता जेबीएल गर्ग, रघुबीर सिंह व गंगा राम ढाका मंगलवार या वीरवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। उप प्रधान पद पर अधिवक्ता केवल कंबोज, सचिव पद पर अधिवक्ता जसविंद्र सिंह व रमेश मेहता नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। संयुक्त सचिव पद महिला अधिवक्ता भूपेंद्र कौर नामांकन पत्र दाखिल कर चुकी हैं। संभावना है कि उनके अलावा इस पद पर कोई दूसरा उम्मीदवार चुनावी मैदान में न उतरे। ऐसे में उनका संयुक्त सचिव बनना तय माना जा रहा है।



::::::::::::::::::::::::::



प्रधान पद के लिए 10 वर्ष का अनुभव अनिवार्य

बार चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार को 10 वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य किया गया है। इसके साथ ही उपाध्यक्ष एवं सचिव के लिए पांच वर्ष, संयुक्त सचिव पद के लिए तीन वर्ष का अनुभव होना है। इसके अलावा बार के सभी सदस्यों को वोट करने के लिए लाइब्रेरी से ली गईं किताबें जमा करानी होंगी। इसके साथ ही अपने चेंबर का बकाया बिजली का बिल भी जमा करना होगा। इसमें चूक होने पर सदस्य मतदान नहीं कर सकेंगे।







::::::::::::::::::::::::::::

इतना भरना होगा चुनाव शुल्क

प्रधान पद के लिए उम्मीदवार को 35 हजार रुपये फीस भरनी होगी। उप प्रधान व सचिव पद के लिए यह फीस 30 हजार व संयुक्त सचिव के लिए 15 हजार रुपये चुनाव फीस निर्धारित की गई है। यह फीस वापस नहीं की जाएगी।












कोट्स

नामांकन के पहले तीन उम्मीदवारों ने उप प्रधान, सचिव व संयुक्त सचिव पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया है। नामांकन प्रक्रिया 13 फरवरी तक चलेगी। 14 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसी दिन शाम 5 बजे उम्मीदवारों की फाइनल सूची जारी होगी। - एडवोकेट निहाल सिंह सहारण, चुनाव अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed