{"_id":"67ae2a5e37c299230d0dfeec","slug":"bar-association-elections-nomination-process-over-two-advocates-filed-nominations-on-the-last-day-sirsa-news-c-128-1-svns1027-133178-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार एसोसिएशन चुनाव : नामांकन प्रक्रिया समाप्त, अंतिम दिन दो अधिवक्ता ने दाखिल किया पर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार एसोसिएशन चुनाव : नामांकन प्रक्रिया समाप्त, अंतिम दिन दो अधिवक्ता ने दाखिल किया पर्चा
Thu, 13 Feb 2025 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 13 Feb 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
सिरसा में चुनाव अधिकारी को आवेदन सौंपते हुए चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिला बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया वीरवार को समाप्त हो गई। अंतिम दिन दो अधिवक्ताओं ने नामांकन पत्र दाखिल किया। अधिवक्ता रघुबीर सिंह खिंडा ने प्रधान पद के लिए और अधिवक्ता केवल कंबोज ने उप प्रधान पद के लिए पर्चा भरा। शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी।
चुनाव अधिकारी अधिवक्ता निहाल सिंह सहारण ने बताया कि 14 फरवरी को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक जांच की जाएगी। शाम पांच बजे चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की फाइनल सूची जारी कर दी जाएगी। महिला अधिवक्ता भूपेंद्र कौर का संयुक्त सचिव बनना तय है, क्योंकि उनके अलावा किसी ने भी इस पद पर पर्चा नहीं भरा। शुक्रवार दोपहर दो बजे से तीन बजे तक उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले सकता है, लेकिन इसकी संभावना बहुत कम है। ऐसे में साफ है कि प्रधान पद पर तिकोना मुकाबला, उप प्रधान व सचिव पद के लिए सामने-सामने की टक्कर होगी।
28 फरवरी को ईवीएम से मतदान होगा। वोटिंग बह नौ बजे शुरू होगी और शाम पांच बजे तक चलेगी। इसके तुरंत बाद मतों की गिनती का कार्य शुरू हो जाएगा। सबसे पहले सचिव पद का परिणाम घोषित होगा। इसके बाद उपाध्यक्ष और अंत में प्रधान पद का परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
::::::::::::::::::::::::::::::::
इस पद पर इसने भरा है नामांकन
प्रधान : अधिवक्ता गंगाराम ढाका,जेबीएल गर्ग व रघुबीर सिंह खिंडा।
उप प्रधान : अधिवक्ता अनुज गनेरीवाला व केवल कंबोज।
सचिव : अधिवक्ता हरदीप सिंह व कपिल देव बामनिया।
संयुक्त सचिव : अधिवक्ता भूपेंद्र कौर।
:::::::::::::::::::::::::::::::
मोबाइल और कैमरा ले जाने पर रहेगा प्रतिबंध
इस बार मतदान केंद्र में मोबाइल और कैमरा लेकर जाने पर प्रतिबंध रहेगा। केंद्र में केवल मताधिकार प्राप्त अधिवक्ता व उम्मीदवारों के एजेंट ही आ सकेंगे। चुनाव कमेटी ने आम चुनाव की भांति बार चुनाव में नोटा का विकल्प भी मतदाताओं के लिए रखा है। इस बार 1427 अधिवक्ता ही मतदान करेंगे। वैसे एसोसिएशन के सदस्यों की संख्या 2500 से ज्यादा है, लेकिन वोट डालने का अधिकार उन्हें है, जिन्होंने एसोसिएशन को यह शपथ पत्र दिया हुआ है कि वे वकालत के अलावा कोई दूसरा कारोबार नहीं करते।