फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Bar Association demanded cancellation of case filed against the lawyer

Sirsa News: बार एसोसिएशन ने की वकील पर दर्ज केस रद्द करने की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Bar Association demanded cancellation of case filed against the lawyer
सिरसा। अधिवक्ता अमित सिहाग के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने के विरोध में सिरसा बार एसोसिएशन की ओर से बुधवार दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रखी गई। एसोसिएशन की मांग है कि दर्ज एफआईआर रद्द की जाए और नगर योजनाकार विभाग के जूनियर इंजीनियर अभिषेक पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


हड़ताल के चलते कोई भी बार सदस्य न्यायालय में पेश नहीं हुआ। एसोसिएशन प्रधान गंगाराम ढाका का कहना है कि जब तक एफआईआर रद्द नहीं होती हड़ताल जारी रहेगी। वहीं, जूनियर इंजीनियर अभिषेक कुमार का कहना है कि 29 जुलाई 2025 को वे नेशनल हाईवे 9 पर पहुंचे और दयावंती पत्नी अमीचंद निवासी गांव मोरीवाला की जमीन पर अवैध निर्माण गिराने का सरकारी आदेश चस्पा करने लगे।
विज्ञापन


इसी दौरान दयावंती का पुत्र अमित सिहाग दो मजदूरों को लेकर आया। अभिषेक कुमार ने बताया कि अमित सिहाग ने सरकारी आदेश की तीन प्रतियां फाड़ दी और उसके साथ अभद्र व्यवहार करने लगा। 16 जुलाई को जिला नगर योजनाकार कार्यालय सिरसा ने दयावंती को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। 28 जुलाई को अवैध निर्माण गिराने का आदेश पारित किया गया। इसी आदेश की प्रतियां वह अवैध निर्माण पर चस्पा करने गया था। इसके बाद डिंग थाने में आरोपी अमित सिहाग के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन




जेई के आरोप झूठे : अमित सिहाग

इधर, अधिवक्ता अमित सिहाग का कहना है कि जेई का आरोप झूठा है। उनकी ओर से मोरीवाला के पास किए गए निर्माण की जांच करने के लिए नगर योजनाकार विभाग का जेई पहुंचा था। गेट पर ताला लगा होने के कारण जेई ने गेट पर नोटिस चस्पा करने की बजाय दीवार फांद कर अंदर प्रवेश किया और अंदर वीडियोग्राफी करने लगा। इसी दौरान वे मौके पर पहुंच गए और उन्होंने अंदर किसी अज्ञात शख्स के होने के शक के चलते 112 पर कॉल करके पुलिस को मौके पर बुलाया। बाद में पता चला कि उनके खिलाफ ही एफआईआर दर्ज हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed