फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   banner

भाजपा नेताओं की ओर से अवैध रूप से लगाए जा रहे शहर में होर्डिंग

Sun, 07 Jul 2019 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
banner
भाजपा नेता के बैनर लगाते हुए नप के कर्मचारी। - फोटो : Sirsa
कालांवाली नगरपालिका की टाटा एस गाड़ी पर नगरपालिका के कर्मचारियों ने भाजपा नेता राजेंद्र देसूजोधा के पोस्टर एवं बैनर लगा दिए। ये बैनर शुक्रवार और शनिवार को लगाए गए थे। लेकिन नप की स्वच्छ भारत मिशन के तहत घरों से कूड़ा उठाने वाली सरकारी गाड़ी का प्रयोग होने पर इस पर विवाद हो गया। विवाद हुआ तो नप ने शनिवार को इसे उतारने का काम भी शुरू कर दिया। लेकिन नगरपालिका कालांवाली ने दरोगा नानक को सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार नगर पालिका कालांवाली के कार्यकारी प्रधान मनीष जिंदल ने दरोगा नानक को शहर में भाजपा नेता राजेंद्र देसूजोधा के पोस्टर लगाने के निर्देश दिए। दरोगा ने इसके लिए नगर परिषद की स्वच्छ भारत मिशन के तहत कूड़ा उठाने वाली टाटा एस गाड़ी का प्रयोग किया और शहर में खंभों पर बैनर लगाने का काम शुरू कर दिया। शनिवार को इस पर विवाद हुआ तो एसडीएम ने नप से इस पर जवाब तलब कर लिया। तब नगर पालिका के सचिव संदीप सोलंकी ने इस पर दरोगा नानक से जवाब तलब कर लिया। साथ ही उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए सस्पेंड कर दिया गया। नगर पालिका के सचिव ने अपनी रिपोर्ट एसडीएम को सौंप दी। जानकारी अनुसार इस रिपोर्ट में प्रधान के निर्देश पर दरोगा द्वारा पोस्टर व बैनर लगाने की बात कही गई है।
विज्ञापन

शहर में बैनर व होर्डिंग लगाने के लिए लेनी होती है अनुमति
शहर में होर्डिंग, बैनर और पोस्टर लगाने के लिए नगरपालिका से लिखित में अनुमति लेनी होती है। इसके लिए निर्धारित शुल्क भी तय है। नगरपालिका की ओर से होर्डिंग के लिए स्थान भी निर्धारित किया गया है। शहर में बिजली के खंभों पर किसी भी संस्था और व्यक्ति को बैनर लगाने की अनुमति नहीं दी जा सकती। बिजली के खंभों पर बैनर लगाया जाना हादसे का कारण भी बन सकता है। नगरपालिका खंभों पर बैनर लगाने की अनुमति नहीं देती। इसके बावजूद भी नगरपालिका के अधिकारी व कर्मचारी मूक दर्शक बनकर देखते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुझे नहीं पता कि मेरे पोस्टर किसने लगवाए : देसूजोधा
कालांवाली से विधानसभा चुनाव लड़ चुके भाजपा नेता राजेंद्र देसूजोधा ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि उनके पोस्टर व बैनर नप ने किसके कहने पर लगाए।
पालिका कर्मचारी बने भाजपा कार्यकर्ता : लुहानी
कांग्रेस ओबीसी सैल के अध्यक्ष ओमप्रकाश लुहानी ने कहा कि नगरपालिका के कर्मचारी पालिका की ही गाड़ी का इस्तेमाल कर भाजपा नेता राजेंद्र सिंह देसूजोधां के होर्डिंग लगाने में जुटे हैं। उन्होंने बताया कि इस बारे में जिला उपायुक्त से कार्रवाई की मांग की गई है।

विपक्ष ने दुष्प्रचार किया है। वास्तव में होर्डिंग उतारे जा रहे थे। क्योंकि वे बिना अनुमति के लगाए हुए थे। विपक्ष ने गलत वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल की है। मैंने दरोगा को पोस्टर उतारने के निर्देश दिए थे।
- मनीष जिंदल, कार्यकारी प्रधान, नगरपालिका कालांवाली।
मामला संज्ञान में आने के बाद दरोगा के खिलाफ विभागीय कार्रवाई कर दी गई है। मैंने अपनी रिपोर्ट एसडीएम को सौंप दी है।
- संदीप सोलंकी, नगरपालिका सचिव, कालांवाली।
उन्हें शिकायत मिली थी, जिसके बाद से शहर में लगाए गए सभी अवैध होर्डिंग उतरवा दिए गए हैं। नप सचिव से रिपोर्ट मांगी गई है।
- मनोज खत्री, एसडीएम कालांवाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed