फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   banned medicines recovered from medical store in village Jagmalwali in Sirsa

सिरसा: गांव जगमालवाली में मेडिकल स्टोर से 1059 प्रतिबंधित गेलियां व कैप्सूल मिले, किया सील

Mon, 18 Sep 2023 05:37 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 18 Sep 2023 05:37 PM IST
सार

अब विभाग मेडिकल संचालक को रिकॉर्ड पेश करने के लिए नोटिस जारी करेगा। यदि मेडिकल संचालक दिए गए नोटिस के तहत रिकॉर्ड पेश नहीं कर पाता तो उसके खिलाफ आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
banned medicines recovered from medical store in village Jagmalwali in Sirsa
कार्रवाई करती टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सिरसा के गांव जगमालवाली में सोमवार को जिला औषधि विभाग और पुलिस प्रशासन की टीम ने संयुक्त रूप से एक मेडिकल स्टोर पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान मेडिकल स्टोर पर संचालक व फार्मासिस्ट रवि कुमार गैर-हाजिर मिला। जबकि फार्मासिस्ट का पार्टनर सतपाल सिंह मौके पर मौजूद मिला।

विज्ञापन


जिला औषधि नियंत्रक डॉ. रजनीश धालीवाल और शहर कालांवाली के चौकी प्रभारी ओमप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान उन्हें मेडिकल स्टोर से लगभग 1059 प्रतिबंधित दवाइयां मिली। जिनका मौके पर कोई रिकॉर्ड पेश नहीं कर पाया। दवाइयां अधिकारियों ने अपने कब्जे में लेकर मेडिकल स्टोर को सील कर दिया।
विज्ञापन


जिला औषधि नियंत्रक डॉ. रजनीश धालीवाल ने बताया कि डीसी पार्थ गुप्ता के निर्देशानुसार जिला को नशा मुक्त बनाने की मुहिम के तहत उन्होंने अपनी टीम के साथ गांव जगमालवाली के आर्शीवाद मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान उन्हें पता चला कि मेडिकल में सतपाल सिंह और रवि कुमार दो पार्टनर हैं और रवि कुमार फार्मासिस्ट भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान रवि कुमार मौके से गैर-हाजिर मिला। जबकि सतपाल सिंह मौके पर हाजिर मिला। मेडिकल पर जांच के दौरान टीम को नशे में प्रयुक्त होने वाली 724 गोलियां और 335 कैप्सूल बरामद हुए। जिनका मेडिकल संचालक सतपाल सिंह कोई रिकॉर्ड पेश नहीं कर सका। जिस पर टीम ने मेडिकल स्टोर को सील कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed