फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Bank besieged by unruly mobs, sirsa news

बेकाबू हुई भीड़ ने किया बैंक का घेराव

Thu, 15 Dec 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Thu, 15 Dec 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
ओढां। करेंसी को लेकर लोगों की समस्याएं कम होने की बजाय हर रोज बढ़ती जा रही हैं। बड़ागुढा क्षेत्र के गांव बप्पां में स्थित सर्व हरियाणा बैंक में बुधवार सांय लोगों ने कर्मचारियों द्वारा टोकन न दिए जाने के चलते बैंक का घेराव कर लिया। बैंक मैनेजर ने शटर डाउन कर उपभोक्ताओं को अगले दिन आने को कहा लेकिन उपभोक्ता अपनी बात पर अड़ गए। लोगों के चढ़े तेवरों को देखकर बैंक कर्मचारियों ने खुद को बैंक में ही बंद करना उचित समझा। लोगों द्वारा बैंक का घेराव किए जाने की सूचना बड़ागुढ़ा पुलिस को दी गई। पुलिस के पहुंचने के बाद बैंक कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। इसके बाद पुलिस द्वारा उपभोक्ताओं को समझाने पर बैंक कर्मचारियों को घर जाने दिया गया।
विज्ञापन

  सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक बप्पां शाखा में उपभोक्ताओं को पहले दिन उपभोक्ताओं को टोकन दिया जाता है, और अगले दिन उन्हें कैश दिया जाता है। बुधवार को भी सुबह से ही अनेक उपभोक्ता कैश व टोकन लेने के लिए आए हुए थे लेकिन शाम चार बजे से पहले ही बैंक का गेट बंद कर दिया और कैश खत्म होने की बात कही तो उपभोक्ता भड़क गए। सुबह सात बजे से लाइनों में खड़े उपभोक्ताओं ने अगले दिन के लिए टोकन लेकर ही जाने की बात कही ताकि वे वीरवार को कैश ले सकें। उपभोक्ताओं को टोकन दिए बिना ही कर्मचारियों द्वारा बैंक के गेट को अंदर से बंद कर लिया गया। जबकि उपभोक्ता बैंक के बाहर ही डटे रहे। उपभोक्ता अपनी बात पर अड़े रहे कि उन्हें अगले दिन के लिए पहले टोकन दिया जाए। सैकड़ों ग्रामीण बैंक के बाहर ही लाइनें लगाकर बैठ गए।
विज्ञापन

 उपभोक्ताओं की नाराजगी को देखते हुए बैंक प्रबंधक व अन्य कर्मचारी बैंक बंद होने का समय होने के बाद भी बाहर नहीं निकले। करीब डेढ़ घंटे तक जद्दोजहद के बाद बड़ागुढ़ा पुलिस के दो कर्मचारी मौके पर पहुंचे। पुलिस कर्मचारियों द्वारा उपभोक्ताओं को समझाने के बाद करीब साढे 5 बजे बैंक प्रबंधक को बैंक से बाहर आने दिया। मालूम हो कि मंगलवार को भी कैश न मिलने पर उपभोक्ताओं ने रोष प्रदर्शन किया था। इस संबंध में जब शाखा प्रबंधक प्रतिभा मक्कड़ से संपर्क किया तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed