फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Bag full of money snatched from Punjab Roadways bus conductor

Sirsa News: पंजाब रोडवेज बस के कंडक्टर को रुपये से भरा बैग छीना

Tue, 05 Nov 2024 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 05 Nov 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Bag full of money snatched from Punjab Roadways bus conductor
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। ड्यूटी करके घर लौट रहे पंजाब रोडवेज के कंडक्टर से तीन नकाबपोश बदमाश बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में टिकट के 15 हजार रुपये, मशीन व मोबाइल फोन था। पुलिस ने कंडक्टर का बयान दर्ज करके अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज करके घटना की जांच शुरू कर दी है।

गांव मटदादू निवासी गुरलाल सिंह पंजाब रोडवेज में कंडक्टर है। गुरलाल सिंह ने बताया कि उसकी ड्यूटी मलेरकोटला से डबवाली रूट पर चलने वाली बस पर है। यह बस रात को डबवाली आकर ठहराव करती है। रविवार रात को बस डबवाली पहुंची तो वह ड्यूटी समाप्त करके रात करीब आठ बजे बाइक से अपने गांव आ रहा था। मसीता पावर हाउस के पास एक कार उसकी बाइक के आगे आकर रुकी। कार में से तीन नकाबपोश युवक नीचे उतरे और बैग छीनकर फरार हो गए। गुरलाल सिंह ने बताया कि बैग में टिकट के 1500 हजार रुपये, मशीन व मोबाइल फोन था।
विज्ञापन


इसके बाद गुरलाल ने घटना की सूचना डबवाली सदर पुलिस को दी। पुलिस ने कंडक्टर गुरलाल सिंह का बयान दर्ज करके अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि बदमाश जिस कार में सवार होकर आए थे, उसका नंबर मिल गया है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed