फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   ayushman card changed the life of surendra got treatment

आयुष्मान कार्ड ने बदल दी सुरेंद्र की जिंदगी, मिला इलाज

Sun, 15 Sep 2019 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
ayushman card changed the life of surendra got treatment
आयुष्मान भारत योजना के तहत उपचारधीन मरीज। - फोटो : Sirsa
प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत पीड़ित की सर्जरी संभव हो पाई है। सुरेंद्र कुमार निवासी भंबूर पिछले चार-पांच साल से लीवर की गंभीर बीमारी से पीड़ित था। परिवार के लोगों ने उसे उपचार के लिए सिरसा के निजी अस्पतालों सहित कई अन्य बड़े अस्पतालों में दिखाया, लेकिन चार-पांच लाख रुपये खर्च करने के बाद भी कहीं से राहत नहीं मिली। इस दौरान परिवार के सदस्यों को सुरेंद्र का उपचार करवाने की एवज में अपना प्लाट तक बेचना पड़ा। तंगहाली के चलते परिवार के सदस्यों के लिए सड़क पर आने तक की नौबत आ गई थी। लेकिन इसके बाद भी परिजनों ने हार नहीं मानी। सुरेंद्र के परिजन हर जगह इलाज करवाने के बाद जब सिरसा पहुंचे तो उन्होंने अंतिम प्रयास के तौर पर सांगवान चौक स्थित गैस्ट्रोलॉजिस्ट डाक्टर भंवर सिंह से मुलाकात की। सुरेंद्र की तमाम जांच करवाने के बाद सामने आया कि उसकी आहार नली सिकुड़ चुकी थी, जिसके कारण वह खा-पी नहीं पा रहा था। डाक्टर भंवर सिंह ने सुरेंद्र का आयुष्मान भारत योजना का कार्ड देखा तो उन्होंने सुरेंद्र के परिजनों को तुरंत निजी अस्पताल से मिलने को कहा। 4 सितंबर को परिजन सुरेंद्र को लेकर निजी अस्पताल में पहुंचे इसके बाद चिकित्सक ने जांच में पाया कि इस बीमारी का एकमात्र हल सर्जरी ही है। सर्जरी पर करीब 40 हजार रुपये खर्च का अनुमान था। आयुष्मान भारत का कार्ड होने के चलते निजी अस्पताल संचालक ने नई दिल्ली स्थित योजना से संबद्ध कार्यालय में मेल की और मरीज की स्थिति के बारे में अवगत करवाया। जब पहली बार मेल का कोई जवाब नहीं आया तो चिकित्सक ने फिर से विभाग को मेल भेजा, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। लगातार तीसरी बार मेल करने के उपरांत विभाग की तरफ से जवाब मिला कि योजना के तहत 25 हजार रुपये ही आर्थिक मदद संभव है। इसके बाद 6 सितंबर को सुरेंद्र का निजी अस्पताल में समस्त जांचों के बाद सफल सर्जरी हुई। अब सुरेंद्र कुमार के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed