{"_id":"674b7433c4cb8e326f027fd7","slug":"awareness-rally-taken-out-in-civil-hospital-sirsa-news-c-128-1-sir1002-129338-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: विश्व एड्स दिवस पर नागरिक अस्पताल में निकाली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: विश्व एड्स दिवस पर नागरिक अस्पताल में निकाली जागरूकता रैली
Sun, 01 Dec 2024 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 01 Dec 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
सिरसा में जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाते उप सिविल सर्जन डॉ. विपुल गुप्ता व डॉ. राम किशन दहिया
सिरसा। जिला नागरिक अस्पताल में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर जागरूकता रैली निकाली गई। उप सिविल सर्जन डॉ. विपुल गुप्ता व डाॅ. राम किशन दहिया ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
यह जागरूकता रैली जिला नागरिक अस्पताल से शुरू होकर जय-जय कॉलोनी में जाकर समाप्त हुई। रैली रवाना करने से पूर्व नागरिक अस्पताल के आईसीटीसी काउंसलर कमल कुमार एवं पवन कुमार ने अस्पताल में उपस्थित लोगों को एचआईवी के कारण, लक्षण, उपचार एवं एचआईवी के मरीजों की दी जाने वाली पेंशन के बारे में विस्तार से बताया।
इसके साथ ही एएनएम नर्सिंग स्कूल की छात्राओं द्वारा जय-जय कॉलोनी में एचआईवी जागरूकता नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। वहीं, कार्यक्रम के अंत में एड्स मुक्त भारत शपथ दिलवाई गई। इस मौके पर टीआई से से मैनेजर राज रानी, ओएसडी विभाग से प्रेम कुमारी, मनोज सोनी, एसटीआई विभाग से शर्मीला व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
सीएमके में विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता रैली आयोजित
सिरसा। सीएमके नेशनल स्नातकोत्तर महाविद्यालय के रेड रिबन क्लब की ओर से विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
प्राचार्या डाॅ. रंजना ग्रोवर ने रैली को हरी झंडी देकर रवाना किया। इस मौके पर विद्यार्थियों को शपथ भी दिलवाई गई। विद्यार्थियों ने अपने हाथों में एड्स से बचाव व जागरूकता संबंधी पोस्टर उठाए। प्राचार्या ने कहा कि विश्व एड्स दिवस एचआईवी और एड्स के खिलाफ लड़ाई में लोगों को एकजुट करने के लिए वैश्विक आंदोलन है। इस मौके पर डाॅ. वीरबाला शर्मा, प्रियंका और नीलम सहित काॅलेज के अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।