फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Awareness rally against drug abuse: People took a pledge neither to consume drugs nor to allow people around them to do so.

नशे के खिलाफ जागरूकता रैली : लोगों ने लिया न तो नशा करेंगे और न ही आसपास के लोगों को करने देंगे का प्रण

Sat, 19 Oct 2024 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 19 Oct 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Awareness rally against drug abuse: People took a pledge neither to consume drugs nor to allow people around them to do so.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जिले में नशा रोकने के लिए पुलिस विभाग प्रयासरत है। जिले में अभी तक पुलिस प्रशासन की ओर से 119 गांवों व शहर के चार वार्ड को नशा मुक्त घोषित किया जा चुका है। लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए शनिवार को जिला पुलिस ने इन गांवों के वार्डों के प्रतिनिधियों के साथ जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान लोगों ने प्रण लिया कि न तो वह नशा करेंगे और न ही अपने आसपास के लोगों को नशा करने देंगे।
पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि नशा बेचने वालों को लेकर पुलिस कार्रवाई कर रही है। दो बड़े नशा तस्करों की संपत्ति की डिटेल निकाली गई है। अब आगामी कार्रवाई के लिए मुख्यालय से अनुमति मांगी गई है। उन्होंने कहा कि जिले में किसी भी नशा तस्कर को छोड़ा नहीं जाएगा। नशा बेचकर कमाई गई प्रॉपर्टी को जब्त किया जाएगा।
विज्ञापन



बड़ा सामाजिक आंदोलन चलाने की जरूरत : एसपी


इससे पहले चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के सभागार में जिला पुलिस प्रशासन ने नशामुक्त घोषित 119 गांवों, चार वार्डों के प्रतिनिधियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से नशे के खिलाफ जन आंदोलन चलाने की अपील की। सभागार में जोश भरने के बाद पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने के नेतृत्व में सभी ने शहर के मुख्य बाजारों में रैली निकाली। नशामुक्ति रैली परशुराम चौक, भगत सिंह चौक, घंटाघर चौक, पटेल चौक, रानियां चुंगी सहित अनेक क्षेत्रों में से निकली। एसपी ने कहा कि नशा स्वस्थ समाज के लिए एक अभिशाप है, जोकि एक गंभीर चिंता का विषय है। इसलिए समाज को पूरी तरह से नशा मुक्त करने के लिए सभी लोगों को मिलकर एक बड़ा सामाजिक आंदोलन चलाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

युवाओं को खेलों से जोड़ रही पुलिस
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस विभाग की चार टीमें लगातार सुबह व शाम गांव-गांव जाकर युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ रही है। युवाओं में खेल भावना पैदा कर रही है। इसके सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने आमजन से आह्वान किया है कि गैरकानूनी धंधा करने वालों तथा नशा बेचने वालों की सूचना मिलने पर ड्रग्स हेल्पलाइन नंबर 88140-56100 , 88140-11620 पर व्हाट्सएप या एसएमएस के माध्यम से भी दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed