फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Auto or e-rickshaw found standing on the road will be impounded

सड़क पर खड़ा मिला ऑटो या ई-रिक्शा तो होगा इंपाउंड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Auto or e-rickshaw found standing on the road will be impounded
बुलेट चालक का चालान करते ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज बहादुर सिंह। - फोटो : Sirsa
सिरसा। बस स्टैंड से सवारियों को ऑटो में ले जाने के लिए चालक सवारियां बिठाते है। जिसके चलते वहां जाम की स्थिति बनी रहती है। जाम की स्थिति से निपटने के लिए एसएचओ ने बस स्टैंड पर ऑटो चालकों को एकत्रित कर उन्हें चेतावनी दी है कि अगर उनका ऑटो सड़क पर खड़ा मिला तो इंपाउंड कर दिया जाएगा। साथ ही ई- रिक्शा चालकों को एक सप्ताह का समय दिया गया है कि वह अपने ई-रिक्शा पर सीरियल नंबर लगवा लें। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने चेकिंग के दौरान 14 मोटरसाइकिलों के कागजात पूरे ना होने पर चालान काटे।
विज्ञापन

बस स्टैंड से सवारियों के आवागमन के लिए ऑटो चालकों में होड़ लगी रहती है। जिसके चलते चालक सड़क की सफेद पट्टी तक ऑटो ले आते है। जिससे वहां पर जाम की स्थिति बन जाती है और दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए ट्रैफिक एसएचओ बहादुर सिंह ने रिक्शा चालकों को बैठक ली। उन्होंने कहा कि बार-बार समझाने पर भी चालक ऑटो को सड़क पर ला खड़ा करते हैं। जिससे शहर में जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है और उनके पास शिकायतें आ रही है। उन्होंने कहा कि जिन ऑटो रिक्शा के सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगी हुई वह उसे लगवाएं व ई- रिक्शा चालक आरटीओ दफ्तर से सीरियल नंबर लेकर उसे रिक्शा पर चस्पा करे। अगर यह काम तीन दिन के अंदर नहीं होता तो सड़क पर पाए जाने पर ऑटो व ई-रिक्शा को इंपाउंड कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बुलेट का 21 हजार का काटा चालान
यातायात पुलिस सोमवार को वाहनों की चेकिंग के लिए आंबेडकर चौक पर तैनात थी। इसी दौरान बुलेट मोटरसाइकिल सवार को चेकिंग के लिए रोका गया। चेकिंग के दौरान बाइक पर प्रतिबंधित साइलेंसर लगा होने व सिक्योरिटी नंबर प्लेट ना होने पर चालक का करीब 21 हजार रुपये का चालान काटा गया। चेकिंग के दौरान करीब 14 मोटर साइकिल के दस्तावेजों में कमी पाए जाने पर चालान काटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑटो व ई- रिक्शा चालकों की बैठक ली गई थी, उन्हें तीन दिन के अंदर सिक्योरिटी नंबर प्लेट व सीरियल नंबर लेने के आदेश दिए गए है। बुलेट मोटर साइकिल को प्रतिबंधित साइलेंसर के साथ चलाने पर इंपाउंड कर दिया जाएगा।
-बहादुर सिंह, ट्रैफिक एसएचओ सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed