फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Auto collides with divider, person of Fatehabad dies

डिवाइडर से टकराया आटो, फतेहाबाद के व्यक्ति की मौत

Mon, 15 Feb 2021 11:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Auto collides with divider, person of Fatehabad dies
बेगू रोड स्थित कल्याण नगर के पास तेज रफ्तार ऑटो डिवाइडर से टकरा गया। ऑटो में चालक सहित कुल छह लोग सवार थे। हादसे में फतेहाबाद के भूना निवासी रमेश (52) कुमार की मौत हो गई। जबकि अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मृतक के भाई सुंदर ने बताया कि उसका भाई रमेश, मनमोहन व उनकी पत्नी सिरसा बस अड्डा से बेगू रोड स्थित सच्ची दाढ़ी में जाने के लिए ऑटो पर सवार हुए थे। चालक तेज गति से ऑटो चला रहा था जिसके कारण कल्याण नगर के पास ऑटो डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। घटना में रमेश कुमार गंभीर रुप से घायल हो गया, ऑटो में कुछ छह लोग सवार थे। ऐसे में रमेश कुमार और अन्य सदस्यों को पहले डेरा अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जिसके पश्चात डॉक्टरों ने रमेश कुमार नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान रमेश कुमार की मौत हो गई। वहीं जांच अधिकारी सत्यवान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दूसरे यात्रियों की स्थिति अभी सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed