फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Audacity: Doctor's mother and compounder taken hostage, 15 lakh cash and 15 tola gold jewelery looted

दुस्साहस: डाॅक्टर की मां व कंपाउंडर को बंधक बना 15 लाख नकद और 15 तोले सोने के गहने लूटे

Tue, 23 Jul 2024 03:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 23 Jul 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Audacity: Doctor's mother and compounder taken hostage, 15 lakh cash and 15 tola gold jewelery looted
सीसीटीवी में कैद लूट करने वाले बदमाश।  स्रोत : पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। डबवाली के जिंदल अस्पताल में सोमवार सुबह पहली मंजिल पर रह रही अस्पताल संचालक की मां और कंपाउंडर को हथियारों के बल पर बंधक बनाकर चार बदमाश 15 लाख की नकदी और 15 तोले सोने के जेवरात लूटकर फरार हो गए। दोनों को करीब एक घंटे तक बंधक बनाए रखा, इसके बावजूद किसी को भनक तक नहीं लगी। लुटेरों के जाने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। आरोपी बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर उनकी तलाश में जुटी है।

पीड़िता रेनू जिंदल ने बताया कि सुबह करीब 9.30 बजे कंपाउंडर अजय ऊपर घर में आया और बर्फ मांगी। उसने सोचा किसी पड़ोसी का फ्रीज खराब होगा तो उसे जरूरत पड़ी होगी। जैसे ही वह जाने लगा, तीन युवक घर में आ गए और एक सीढि़यों पर खड़ा होकर निगरानी करने लगा। उसने मुंह ढक रखा था। तीनों बदमाशों ने पिस्तौल निकालकर दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और कहा कि 50 लाख रुपये दो। नहीं दोगी तो तुम्हारे बेटे को मार देंगे।इससे वह और अजय बुरी तरह सहम गए।
विज्ञापन

हार-पैर सुन्न हो गए...
रेनू ने बताया कि बदमाशों की धमकी से उसके हाथ-पैर सुन्न हो गए। समझ नहीं आ रहा था कि क्या करे। तीनों युवक पिस्तौल लहराते हुए मारने की धमकी दे रहे थे। उन्होंने कहा, तेरे बेटे को मारने की सुपारी मिली है। पैसे नहीं दोगी तो उसे मार देंगे। एक युवक पिस्तौल लेकर उनके पास खड़ा रहा, जबकि अन्य घर को खंगालने लगे। उन्हें जो मिला अपनी जेब और बैग में भरने लगे। इसी बीच उन्होंने मिलीजुली पंजाबी भाषा में पानी मांगा तो अजय ने पानी पिलाया। घर में रखे 15 लाख रुपये और करीब 15 तोले सोने के जेवरात अपनी बैग में भर लिए। इतना ही नहीं एक बॉक्स में रखी माता के लिए इकट्ठी की गई दान राशि भी ले गए। करीब एक घंटे बाद तीनों बदमाश बाहर से गेट बंद कर भाग गए। उनके जाने के बाद रेणू ने खिड़की के रास्ते बाहर आकर बेटे डॉ. विक्की जिंदल, जो कि उस वक्त शहर से बाहर थे, उनको घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बदमाशों की तलाशी के लिए टीमें लगा दी हैं। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रहे हैं। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा। पीड़िता के बयानों के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
- किशोरी लाल, डीएसपी

::::::::::::::::::::::::::::::::::::::
दवाई लेने के बहाने आए, स्टाफ ने कहा, अभी डॉक्टर नहीं है तो मांगा ठंडा पानी

कंपाउडर ठंडे पानी के लिए बर्फ लेने ऊपर घर में गया था, घटना की पूरे शहर में चर्चा, कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिंदल अस्पताल के संचालक की मां और कंपाउंडर को बंधक बनाकर लूट की घटना से शहर में दहशत का माहौल हो गया। दिनदहाड़े वारदात से पुलिस सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, जिंदल अस्पताल में सुबह करीब 9.30 बजे बाइक सवार 4 युवक दवाई लेने के बहाने आए थे। रिसेप्शन पर बैठे अजय से दवाई देने की बात कही। उसने कहा, अभी डॉक्टर नहीं आए हैं, इसलिए इंतजार करना होगा। इसके बाद युवकों ने कहा कि गर्मी ज्यादा है, उन्हें ठंडा पानी चाहिए। अजय ने कहा कि ठंडा पानी नहीं है तो उन्होंने कहा कि आप सिर्फ हमें बर्फ लाकर दे दो। इस पर अजय अस्पताल की पहली मंजिल पर बने घर में बर्फ लेने चला गया। चारों युवक भी उसके पीछे-पीछे चले गए।
मनोरोग चिकित्सक डॉ. विक्की जिंदल के पिता डॉ. जीडी जिंदल का स्वर्गवास हो चुका है। वे पिता के बनाए अस्पताल के ऊपर बने पुराने घर में मां के साथ रहते हैं। उनका मलोट रोड पर जिंदल के नाम से ही दूसरा अस्पताल भी है। जिस समय लूट की वारदात को अंजाम दिया गया उस वक्त वे अपने दूसरे अस्पताल में गए हुए थे। पुलिस का मानना है कि बदमाशों ने पहले रेकी की होगी, तभी सुबह का समय चुना और एक घंटे तक पूरे घर को खंगाला। इसके बाद वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार हो गए। बदमाशों ने अस्पताल के सामने अपनी बाइकों को रोका, जहां सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था। इसके अलावा अस्पताल के अन्य सीसीटीवी कैमरों में भी बदमाश कैद हुए हैं।



एक घंटे तक खौफ के साये में रहे

रेनू जिंदल के अनुसार कंपाउंडर अजय को तीनों बदमाशों ने घेरकर बंधक बना लिया था। इनके पास पिस्तौल थी और बार-बार धमकियां दे रहे थे। यह देखकर वह बेसुध सी होकर नीचे बैठ गईं। करीब एक घंटे तक दोनों खौफ के साये में रहे। बदमाशों ने कई बार धमकियां दी कि चिल्लाए तो जान से मार देंगे। घर का चप्पा-चप्पा छानने के बाद नकदी व गहने लेकर फरार हो गए।




विधायक ने जाना पूरा घटनाक्रम

डॉक्टर की मां को बंधक बनाकर लूट की सूचना मिलने पर विधायक अमित सिहाग ने पुलिस अधीक्षक से फोन पर बातचीत की। उन्होंने सारे घटनाक्रम के बारे में जाना। विधायक ने कहा कि डबवाली में लूट चोरी की वारदात बढ़ रही हैं। पुलिस व सरकार इन पर अंकुश लगाने में नाकाम हो रही है। जिंदल अस्पताल से पहले भी वारदात हो चुकी हैं। इसके बावजूद अपराधियों पर लगाम नहीं लग सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed