फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Attempt was made to rob the car by becoming a fake financier, after three months a case was registered

नकली फाइनेंसर बनकर गाड़ी लूटने का किया था प्रयास, तीन माह बाद मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Attempt was made to rob the car by becoming a fake financier, after three months a case was registered
नकली फाइनेंसर बनकर गाड़ी को रोकने का प्रयास करता युवक। - फोटो : Sirsa
सिरसा। करीब तीन महीने पहले हाईवे पर फाइनेंसर बनकर लूटने के प्रयास के मामले में पुलिस ने अब मामला दर्ज किया है। गाड़ी मालिक की शिकायत पर अब पुलिस ने दो नामजद सहित तीन के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने गाड़ी के सभी दस्तावेजों और फाइनेंसर संबंधित भी पूरी जानकारी हासिल की है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सिरसा की पटेल बस्ती निवासी लक्ष्मी नारायण ने बताया कि 16 दिसंबर वर्ष 2021 को वह अपनी गाड़ी में निजी पार्सल भरकर फतेहाबाद से सिरसा की तरफ आ रहा था। इसी दौरान डिंग रोड से पहले कुछ दूरी पर दो युवकों ने उसकी गाड़ी को रुकवा लिया। किश्त बकाया होने की बात कहकर गाड़ी जब्त करने की बात कही। इसके कारण वह उक्त युवकों से बहस भी करता रहा और वह गाड़ी से नीचे नहीं उतारा। इसके बाद उक्त युवकों ने उसके साथ मारपीट कर गाड़ी रोकने का भी प्रयास किया था। लेकिन उसने गाड़ी को नहीं रोका और वहां से गाड़ी लेकर आगे चला गया। ऐसे में उक्त युवकों ने उसकी गाड़ी का पीछा भी किया। जिसके बाद उसने मामले की शिकायत पुलिस को थी दी। वहीं उन्होंने बताया कि इस मामले संबंधित जांच अधिकारियों की बदली होने के कारण मामला दर्ज नहीं हो पाया और शनिवार को मामला दर्ज हो पाया है। इस मामले में अब पुलिस ने सतपाल सिंह निवासी मोजू खेड़ा, संजय सिंह जींद और एक अन्य एक युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया था वायरल
छोटे हाथी में पार्सल भरकर सिरसा लाते समय उक्त युवकों की ओर से गाड़ी को रोका गया था। ऐसे में चालक लक्ष्मी नारायण ने उक्त मामले की वीडियो बनानी शुरू कर दी थी। वीडियो में युवक गाड़ी की किश्तें बकाया होने की बात कह रहे हैं। लेकिन जब चालक इसके संबंधित उनसे दस्तावेज मांगता है तो उक्त युवक उसे कोई भी दस्तावेज न होने की बात कहते हुए पाया गया। ऐसे में चालक ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और शिकायत डिंग थाना पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
-जसपाल सिंह, जांच अधिकारी, डिंग थाना सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed