फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Attacked the principal after entering the school, threw his turban and pulled his beard

सिरसा: स्कूल में घुसकर प्रिंसिपल पर हमला, पगड़ी उछाली और दाढ़ी खींची

Fri, 22 Sep 2023 09:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Updated Fri, 22 Sep 2023 09:54 PM IST
सार

प्रिंसिपल पर रिवाल्वर तानकर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। दो युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। श्रीगुरु हरी सिंह सीनियर सेकेंडरी में दोनों युवक किसी बच्चे के प्रवेश कराने को लेकर गए थे।

विज्ञापन
Attacked the principal after entering the school, threw his turban and pulled his beard
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरसा में जीवन नगर में स्थित श्रीगुरु हरी सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शराब के नशे में युवकों ने प्रिंसिपल के साथ मारपीट की और उनकी पगड़ी उछाल दी। धमकाने के मकसद से प्रिंसिपल पर युवकों ने रिवाल्वर तान दी। प्रिंसिपल का आरोप है कि उनकी दाढ़ी भी खींच ली। इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर पुुलिस ने दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में श्रीगुरु हरी सिंह सीनियर सेकेंडरी के प्रिंसिपल रणजीत सिंह ने बताया कि दोपहर करीब 130 बजे वह अपने कार्यालय में बैठे थे। इस दौरान उनके कार्यालय में दो युवक हाकम सिंह व हरविंद्र सिंह घुस आए। दोनों युवकों ने उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी और उसकी पगड़ी उछाल दी। युवकों ने दाढ़ी भी खींचनी शुरू कर दी।

विज्ञापन

 

आरोपी हाकम सिंह ने उनके ऊपर रिवाल्वर तान दिया। इस दौरान शोर सुनकर स्टाफ ने आरोपियों के चंगुल से उन्हें छुड़वाया। शिकायतकर्ता ने बताया कि उक्त दोनों ने शराब का सेवन किया हुआ था। शिक्षण संस्थान के खिलाफ भी अपशब्द बोल रहे थे। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने उक्त दोनों आरोपियों से जानमाल का नुकसान होने की भी आशंका जाहिर की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

श्रीगुरु हरी सिंह सीनियर सेकेंडरी में दोनों युवक किसी बच्चे के प्रवेश कराने को लेकर गए थे। किसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। प्रिसिंपल ने ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पूरे मामले की छानबीन के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। -सुखदेव सिंह (थाना प्रभारी रानियां)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed