{"_id":"69b065ce96c47ce1a900fe94","slug":"attack-on-youths-in-peer-basti-sirsa-news-c-128-1-sir1004-154459-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: पीर बस्ती में दो युवकों पर तेजधार हथियार से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: पीर बस्ती में दो युवकों पर तेजधार हथियार से हमला
Wed, 11 Mar 2026 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 11 Mar 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। पीर बस्ती में एक दुकान पर दोस्त के साथ बैठे युवक पर सात युवकों ने तलवार व डंडों से हमला कर दिया। घायल मोहन लाल पीर बस्ती का निवासी है। शहर थाना पुलिस ने उसके बयान पर आरोपी कालिया गुर्जर सहित छह अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मोहन लाल ने पुलिस को बताया कि 9 मार्च की शाम वह अपने दोस्त सतीश कुमार के साथ पीर बस्ती स्थित एक मिठाई की दुकान पर बैठा था। तभी गोशाला मोहल्ला निवासी कालिया गुर्जर अपने छह साथियों के साथ वहां पहुंचा। सभी के हाथों में तलवार और डंडे थे। हमलावरों ने दुकान पर तोड़-फोड़ शुरू कर दी। वह भागने लगा तो कालिया गुर्जर ने उसे रोका और तलवार से उसके हाथ पर गहरा वार किया।
इसके बाद उसका दोस्त सतीश कुमार डरकर अपने घर की ओर भागा। हमलावर उसका पीछा करते हुए सतीश के घर में घुस गए और उसके साथ मारपीट की। हंगामा मचने पर सभी आरोपी धमकियां देकर भाग निकले। जांच अधिकारी विक्रमजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सभी आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।