{"_id":"6a737dc2e0484f3940090347","slug":"attack-on-youth-sirsa-news-c-128-1-sir1004-162672-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: विश्वविद्यालय कैंटीन के पास युवक पर तलवार व रॉड से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: विश्वविद्यालय कैंटीन के पास युवक पर तलवार व रॉड से हमला
Wed, 05 Aug 2026 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 05 Aug 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
पांच आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय परिसर में एक युवक पर तेजधार हथियार व रॉड से हमला करने के मामले में पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। घायल युवक का शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
पुलिस को दिए बयान में गांव चोरमार निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि उसने चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय से बीए की पढ़ाई पूरी की है। तीन अगस्त को वह किसी काम से सिरसा कोर्ट आया था। वहां से वह अपने दोस्तों से मिलने विश्वविद्यालय परिसर पहुंच गया।
दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह कैंटीन के पास दोस्तों का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान दो गाड़ियां वहां आकर रुकीं। एक गाड़ी से खैरपुर निवासी गगन वेल्डर व हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी बिल्लू बिश्नोई उतरे जबकि दूसरी गाड़ी से दीपू रंधावा, खैरपुर निवासी शिवम भट्टी व अन्य युवक बाहर आए।
विज्ञापन
आरोप है कि दीपू रंधावा व बिल्लू बिश्नोई ने उस पर तलवार से हमला किया जबकि शिवम भट्टी व गगन वेल्डर ने रॉड से उसके सिर पर वार किए। गंभीर चोट लगने से वह मौके पर ही गिर पड़ा।
शोर सुनकर लोग एकत्र होने लगे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। कृष्ण कुमार ने बताया कि उसे बाद में अस्पताल में होश आया। जांच अधिकारी रमणदीप कौर का कहना है कि मामले की जांच जारी है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।