{"_id":"69f8da46863e56f286076a01","slug":"attack-on-youth-sirsa-news-c-128-1-sir1004-157879-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: युवक पर डंडों से किया हमला, आरोपियों पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: युवक पर डंडों से किया हमला, आरोपियों पर प्राथमिकी
Mon, 04 May 2026 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 04 May 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। प्रेम नगर में एक युवक पर सात युवकों ने डंडों से हमला कर दिया। घायल का अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने उसकी बहन के बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस को दिए बयान में प्रेम नगर निवासी मोनिका ने बताया कि उसका छोटा भाई साजन पहले नशा करने का आदी था। उसका नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है। 2 मई की रात को उसके पास एक महिला का फोन आया। उसने बताया कि कुछ लड़के साजन को बुरी तरह पीट रहे हैं।
सूचना पाने के बाद वह तत्काल मौके पर पहुंची तो बिल्लू बिश्नोई व विजय सहित पांच अन्य युवक मिलकर साजन को डंडों से मार रहे थे। किसी तरह से उसने साजन को उनके चंगुल से छुड़ाया।
विज्ञापन
लोगों की मदद से नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। डॉक्टर ने साजन की हालत गंभीर देख उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया। जांच अधिकारी रोहताश का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।