{"_id":"69ebb097dd084c5eda0978c4","slug":"attack-on-youth-sirsa-news-c-128-1-sir1004-157276-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: रंजिश में युवक के सिर में मारा दातर, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: रंजिश में युवक के सिर में मारा दातर, प्राथमिकी दर्ज
Fri, 24 Apr 2026 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 24 Apr 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। रंजिश के चलते एक युवक ने तेजधार हथियार से युवक पर हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट आने से घायल को 8 दिन बाद होश आया। शहर थाना पुलिस ने उसका बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस को दिए बयान में सौरभ कुमार निवासी नोहरिया गेट ने बताया कि 15 अप्रैल को वह रात 9 बजे दोस्त अजय कुमार के साथ अपने प्लाट में जा रहा था। रास्ते में शुभम निवासी नोहरिया गेट हाथ में दातर लेकर उसके पास आया और हमला कर दिया। सिर पर दातर लगने से उसे गंभीर चोट आई।
जान बचाने के लिए उसने शोर मचाया तो शुभम जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। सौरभ का कहना है कि कुछ समय पहले सुभम ने उसके प्लाट में लगे लोहे के गेट को उतार कर बेच दिया था जिसके बाद उनकी काफी कहासुनी हुई थी। इसी रंजिश के चलते शुभम ने उसपर हमला किया है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी प्रवीण कुमार का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद