{"_id":"6a74cbba948246431509f654","slug":"attack-on-old-man-sirsa-news-c-128-1-sir1004-162747-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: पानी की बारी के लिए बुजुर्ग किसान पर लाठी से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: पानी की बारी के लिए बुजुर्ग किसान पर लाठी से हमला
Thu, 06 Aug 2026 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 06 Aug 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
शोर मचाने पर लोगों ने छुड़वाया, आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिले के गांव माधोसिंघाना में पानी की बारी के लिए हुए विवाद में एक युवक ने 82 वर्षीय बुजुर्ग किसान पर लाठी से हमला कर दिया। सदर थाना पुलिस ने घायल का बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
गांव माधोसिंघाना निवासी 82 वर्षीय साहब राम ने पुलिस को बताया कि वह खेती-बाड़ी करता है। उसके पास सात एकड़ कृषि भूमि है। 2 अगस्त 2026 को वह अपने खेत में ट्यूबवेल का पानी लगाने के लिए गया था। जब वह मोटर चलाने के लिए खेत में बने कोठे के पास पहुंचा तो वहां पड़ोसी संदीप नशे की हालत में मौजूद था।
साहब राम ने अपनी पानी की बारी की बात कही तो संदीप ने लाठी से उनके सिर पर हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कराया। सूचना मिलने पर उसका बेटा अजय पाल मौके पर पहुंचा और उसे इलाज के लिए सिरसा के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। जांच अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।