{"_id":"672655c26e7e802850045c89","slug":"attack-on-family-after-breaking-into-house-two-injured-sirsa-news-c-128-1-shsr1015-127950-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: घर में घुसकर परिवार पर हमला, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: घर में घुसकर परिवार पर हमला, दो घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा।
ऐलनाबाद की राम कॉलोनी दो पड़ोसियों में झगड़ा हो गया। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे के घर में घुसकर उन पर हमला बोल दिया। हमले में दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में घायल की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में ऐलनाबाद की सिरसा रोड स्थित राम कॉलोनी निवासी पंकज कुमार ने बताया कि वह पेशे से सिविल इंजीनियर है। 30 अक्तूबर की रात साढ़े आठ बजे, वह अपने भाई विक्रम, पत्नी मनीषा और मां सुमिता के साथ घर पर बैठा खाना खा रहा था। मुख्य गेट बंद था और अंदर से कुंडी लगी हुई थी। इसी दौरान घर के गेट पर जोर-जोर से बोलने की आवाजें आने लगी। जब गेट जाकर खोला तो पड़ोसी प्रमोद और जगदीश शराब के नशे में गेट पर खड़े थे। वह ऊंची-ऊंची आवाज में बातें करते हुए गालियां देने लगे। पंकज ने बताया कि उसने दोनों को कहा कि आपने शराब पी रखी है, आप अपने घर जाओ। सुबह बात करेंगे और गेट बंद करके घर के अंदर आ गया। इसके बाद वह दोनों गेट खडखड़ाने लगे और लातें मारने लगे। जब गेट नहीं खुला तो दीवार पर रखे हुए गमले घर में फैंकने लगे। इसके बाद पड़ोसी प्रमोद, जगदीश परिक्षित, बिमला देवी सभी पारिवारिक सदस्य मकान की छोटी दीवार फांदकर सीढि़यों से घर में दाखिल हो गए। उन्होंने घर में बैठे खाना खा रहे सभी लोगों को मारना पीटना शुरू कर दिया। उक्त लोगों के हमले में वह तथा उसका भाई विक्रम घायल हो गया। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।