फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   ATM thief took Transplant

एटीएम मशीन उखाड़कर ले गए चोर

Sat, 14 Jun 2014 11:03 PM IST
sirsa
sirsa Updated Sat, 14 Jun 2014 11:03 PM IST
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब सवा पांच बजे बैंक में कार्यरत अनु रानी अपने परिवार के साथ सैर करने निकली थी। वह बैंक के एटीएम रूम का शटर ऊपर उठा देख हैरान रह गई। एटीएम रूम के शीशे भी टूटे हुए थे। एटीएम मशीन गायब थी। अनु ने इसकी सूचना तत्काल शाखा प्रबंधक गगन गर्ग को दी। मौके पर आकर हालातों को जानने के बाद गर्ग ने किलियांवाली पुलिस को सूचित किया।

विज्ञापन


सूचना पाकर थाना लंबी प्रभारी गुरप्रीत सिंह बैंस और किलियांवाली चौकी प्रभारी एएसआई जसविंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखी। फुटेज में दिखाई दिया कि शनिवार सुबह 2 बजकर 38 मिनट पर बैंक के एटीएम रूम का शटर उठाकर एक पगड़ीधारी युवक भीतर घुसा। रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे पर स्प्रे कर दी। इससे कैमरा काला हो गया। फुटेज में इसके बाद सिर्फ कालापन आ रहा है।
विज्ञापन


एचडीएफसी बैंक की उपरोक्त शाखा में सुरक्षा प्रबंधों की पोल खुल गई है। बैंक की लापरवाही के कारण ही वारदात हुई है। बैंक के बाहर न तो सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं और न ही सुरक्षा कर्मी है। यहीं नहीं एटीएम रूम में भी सुरक्षा कर्मी की व्यवस्था नहीं थी। सुरक्षा कर्मी न होने की वजह से आसानी से वारदात को अंजाम दिया गया। हालांकि इस संबंध में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की सख्त हिदायत है कि बैंक में सुरक्षाकर्मी होना चाहिए। हिदायतों के अनुसार एटीएम की सुरक्षा के लिए भी सुरक्षाकर्मी जरूरी है। 24 घंटों में तीन कर्मियों का होना लाजिमी है। जो आठ-आठ घंटे ड्यूटी करेंगे लेकिन एचडीएफसी की उपरोक्त शाखा ने आरबीआई के नियमों की भी धज्जियां उड़ा रखीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 मार्च 2014 को शातिर चोरों ने डबवाली के चौटाला रोड पर स्थित स्टेट बैंक ऑफ पटियाला में लगी एटीएम मशीन के तार काट डाले थे। उसे खोलने के लिए मेटल कटर का प्रयोग भी किया था लेकिन चोर एटीएम खोलने में नाकाम रहे थे। चोरों ने एटीएम में लगी हार्ड डिस्क आदि भी तोड़ दी थी। वर्ष 2013 के सितंबर माह में भी अज्ञात चोरों ने इसी एटीएम से छेड़छाड़ करके चोरी का प्रयास किया था।

सीएम हलके में स्थित एचडीएफसी बैंक की उपरोक्त शाखा बैंक समय समाप्त होने के बाद बंद हो जाती है। इसके साथ ही एटीएम रूम का शटर डाउन हो जाता है। अल सुबह हुई वारदात में चोरों ने सबसे पहले बैंक के सायरन की वायर काटी थी। बाद में एटीएम रूम के शटर पर लगे ताले तोड़कर भीतर घुस गए। बैंक कर्मी अनु ने उन्हें उपरोक्त जानकारी दी थी। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार वारदात शनिवार सुबह की है। चोरों द्वारा उखाड़कर ले जाई गई मशीन में 11 लाख रुपये की नकदी थी। यहां तक आरबीआई की हिदायतों का सवाल है, बैंक बंद होने के बाद एटीएम रूम को भी बंद कर दिया जाता था। अगर एटीएम ओपन रखते तभी सुरक्षाकर्मी रखते।
गगन गर्ग, शाखा प्रबंधक
एचडीएफसी बैंक, शाखा मंडी किलियांवाली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed