फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   atm card change, seven lakh rupees, himachal, retired bsnl worker

हिमाचल के व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर लगाया सात लाख का चूना

Tue, 21 Mar 2017 12:56 AM IST
अमर उाला ब्यूरो/सिरसा
अमर उाला ब्यूरो/सिरसा Updated Tue, 21 Mar 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
बीएसएनएल के सेवानिवृत्त कर्मचारी को एक युवक ने एटीएम कार्ड बदलकर सात लाख रुपये की चपत लगा दी। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन

 जानकारी के अनुसार कंगनपुर रोड स्थित सुंदरनगर निवासी बैसाखी राम मूल रूप से हिमाचाल प्रदेश के जिला कांगड़ा का निवासी है। बीएसएनएल विभाग से सेवानिवृत्त बैसाखी राम का बैंक खाता एसबीआई की कांगड़ा ब्रांच में है। उसका कहना है कि 27 फरवरी को उसे पांच हजार रुपये की जरूरत थी। रुपये निकालने के लिए वह सिरसा बीएसएनल दफ्तर के समक्ष स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एटीएम में गया। उससे कई बार प्रयास किया लेकिन एटीएम से रुपये नहीं निकले।

इसके बाद उसने कक्ष में खडे़ एक युवक से सहायता मांगी। उक्त युवक ने उसका एटीएम कार्ड लेकर पांच हजार रुपये एटीएम से निकालकर उसे दिए और एटीएम कार्ड भी दे दिया। कुछ दिनों बाद उसे फिर रुपयों की जरूरत पड़ी तो उसने अपना एटीएम कार्ड निकाला तो एटीएम कार्ड उसका नहीं था। इसके बाद उसने एसबीआई ब्रांच में फोन करके अधिकारियों से अपने खाते के संबंध में जानकारी ली तो पता चला कि खाता खाली हो चुका है। खाते से सात लाख 19 हजार रुपये निकाले गए हैं।
विज्ञापन


बैंक अधिकारियों ने बैसाखी राम को बताया कि उसके खाते से हिसार, जींद, गुरुग्राम व हांसी के एटीएम से नकदी निकाली गई है। यह सुनकर  बैसाखी राम हैरान रह गया, उसे अहसास हुआ कि जिस युवक ने उसे एटीएम से रुपये निकालकर दिए उसी ने एटीएम बदल दिया था। लाखों की धोखाधड़ी का शिकार बैसाखी राम ने  शहर थाना पुलिस को अपनी शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed