फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   At the age of holding a stick, Usha is working towards water conservation by becoming a Jal Sakhi

Sirsa News: लाठी पकड़ने की आयु में जल सखी बन जल संरक्षण करवा रहीं ऊषा

Fri, 04 Apr 2025 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 04 Apr 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
At the age of holding a stick, Usha is working towards water conservation by becoming a Jal Sakhi
ऊषा रानी
सिरसा। जिले के गांव गिदड़ा निवासी 65 वर्षीय वृद्धा ऊषा रानी जल सखी बनकर ग्रामीणों को पानी बचाने के लिए जागरूक कर रहीं हैं। ऊषा के पति और एक बेटा डॉक्टर हैं।
विज्ञापन


फिर भी वह घर पर आराम करने के बजाय जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य निभा रहीं हैं। ऊषा गांव में घर-घर जाकर लोगों को जल बचाने के तरीके बता रहीं हैं।

ऊषा वर्ष 2019 से अटल भूजल योजना के साथ जुड़ी हैं। गांव में पंचायत की 10 सदस्यीय कमेटी की तरफ से उन्हें जल सखी चुना गया था। इससे पहले वह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थीं। विभाग से सेवानिवृत्त होने के बाद वह लगातार इस अभियान को गति दे रहीं हैं।
विज्ञापन


वह गांव में जनसंपर्क और बैठक कर लोगों को गिरते भूजल स्तर की जानकारी देतीं हैं। इसे बचाने के लिए जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करतीं हैं ताकि एक बार इस्तेमाल किए गए पानी को लोग रीसाइकिल कर उसका दूसरी बार इस्तेमाल कर सकें और पानी की बचत की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर रहते भी लोगों को करतीं थीं जागरूक

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर रहने पर भी उन्होंने लगातार लोगों को जागरूक किया था। उनका यह अभियान अब भी जारी है। ऊषा रानी का कहना है कि उनके पति राजकुमार गांव में ही डॉक्टर हैं। एक बेटे ने सिरसा में निजी अस्पताल खोला है। दूसरा बेटा दवाइयों की कंपनी चला रहा है। बेटे उनसे भी सिरसा में रहने के लिए कहते हैं, लेकिन वह घर पर खाली नहीं बैठ सकतीं। उनमें अब भी समाजसेवा करने का जज्बा है। इस कारण ही वह लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक कर रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed