{"_id":"6af5eeb28846defc550ee047","slug":"assess-your-faults-before-condemning-others-sahuwala-sirsa-news-c-128-1-sir1013-168308-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरों की निंदा करने से पहले अपने दोषों का आकलन करें : साहुवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरों की निंदा करने से पहले अपने दोषों का आकलन करें : साहुवाला
Thu, 12 Nov 2026 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 12 Nov 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। दूसरों की आलोचना या निंदा करने से पहले व्यक्ति को अपने भीतर झांककर अपनी कमियों और दोषों का आकलन करना चाहिए। जब व्यक्ति किसी दूसरे पर एक उंगली उठाता है तो तीन उंगलियां उसकी ओर भी उठती हैं इसलिए दूसरों के दोष तलाशने के बजाय आत्ममंथन कर स्वयं को बेहतर बनाने का प्रयास करना चाहिए। यह बात लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने स्थानीय थेहड़ मोहल्ले में जागरूकता कार्यक्रम में महिलाओं को संबोधित करते हुए कही।
साहुवाला ने कहा कि दूसरों की बुराइयां तलाशने के बजाय व्यक्ति को अपने आचरण और कमियों पर ध्यान देना चाहिए। किसी की गलतियों को सुधारने के उद्देश्य से की गई आलोचना और दुर्भावना से की गई निंदा में अंतर होता है। लगातार दूसरों की निंदा करने से व्यक्ति की विवेकशीलता और आत्मचिंतन की क्षमता प्रभावित होती है। ऐसे व्यवहार से मन में ईर्ष्या, घृणा और द्वेष जैसी नकारात्मक भावनाएं पनपने लगती हैं।
उन्होंने कहा कि मनुष्य को दूसरों के दोष देखने और उनकी निंदा में समय गंवाने के बजाय अपने जीवन और कर्मों को बेहतर बनाने पर ध्यान देना चाहिए। इससे मानसिक और आध्यात्मिक विकास का मार्ग भी प्रभावित नहीं होता।
विज्ञापन
सकारात्मक सोच और सद्भाव की भावना विकसित करें महिलाएं :
साहुवाला ने महिलाओं से आह्वान किया कि वे अपने भीतर सकारात्मक सोच, आत्मनिरीक्षण और सद्भाव की भावना विकसित करें। अपनी कमियों को पहचानकर उन्हें दूर करने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि आत्ममंथन और अच्छे कर्मों के माध्यम से ही जीवन को सार्थक बनाया जा सकता है और व्यक्ति सच्चे अर्थों में कर्मयोगी बन सकता है।