फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Assembly elections: 4.07 lakh men, 3.5 lakh women voted in the district

विधानसभा चुनाव : जिले में 4.07 लाख पुरुषों, 3.5 महिलाओं ने किया मतदान

Mon, 07 Oct 2024 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 07 Oct 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Assembly elections: 4.07 lakh men, 3.5 lakh women voted in the district
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में सिरसा विधानसभा के स्ट्रांग रूम के बाहर तैनात पुलिस के जवान।   स
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

सिरसा। विधानसभा चुनाव में जिले की पांचों सीटों पर कुल 10,08,906 मतदाताओं में से कुल 7,52,733 ने मतदान कर लोकतंत्र के पर्व में मत की आहुति दी। दस लाख मतदाताओं में पुरुष 5,32,544, महिला 4,76,335 और ट्रांसजेंडर 27 रहे। इनमें से 4,06,556 पुरुषों, 3,53,737 महिलाओं और 12 ट्रांसजेंडर ने मतदान किया।



जिले में बनाए गए कुल 996 मतदान केंद्रों पर 7,52,733 मतदाताओं ने अपने अधिकार का प्रयोग किया। इनमें सबसे ज्यादा मतदान प्रतिशत 80.61 ऐलनाबाद में रहा। जबकि पिछली बार भी सबसे ज्यादा मतदान प्रतिशत ऐलनाबाद में 84 प्रतिशत हुआ था। अगर बात करें ऐलनाबाद सीट की तो यहां पर 192 बूथ बनाए गए थे। हलके में कुल 1,95,547 मतदाताओं में 1,03,589 पुरुष मतदाताओं में से 84,444, महिलाओं में 91,955 में 73,178 और 3 ट्रांसजेंडर में से 2 ने अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन


इसी तरह डबवाली हलके में कुल 213 बूथ बनाए गए थे। हलके में कुल 2,07,722 मतदाता हैं। जिनमें पुरुष 1,09,870, महिला 97,849 और 3 टांसजेंडर हैं। इनमें से 86,661 पुरुषों, 75,186 महिलाओं और 1 ट्रांसजेंडर ने अपने मतदान के अधिकार का उपयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




बात करें सिरसा हलके की तो यहां पर कुल 216 बूथ बनाए गए थे। सिरसा हलके में कुल 2,32,026 मतदाता हैं। जिनमें पुरुष मतदाता 1,21,491, महिला 1,10,524 और 11 ट्रांसजेंडर हैं। इनमें शनिवार को डाले गए वोट में 83,681 पुरुष, 73,524 महिला और 6 ट्रांसजेंडर ने अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग किया। जिले में सबसे कम मतदान सिरसा हलके में ही दर्ज किया गया।

जिले की पांचों सीटों में कालांवाली हलका ऐसा रहा जहां पर पिछली बार की अपेक्षा मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस आरक्षित सीट पर 0.22 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हलके में कुल मतदाता 1,84,203 हैं। जिनमें पुरुष 97,558, महिला 86,639 और ट्रांसजेंडर 6 हैं। मतदाताओं के लिए यहां पर कुल 187 बूथ बनाए गए थे। पुरुषों में 75,058, महिलाओं में 64,789 और 2 ट्रांसजेंडर ने अपना वोट डाला।




बीजेपी सरकार में मंत्री रहे रणजीत सिंह के हलका रानियां में मतदान प्रतिशत घटा है। यहां पर कुल मतदाता 1,89,408 हैं। जिनमें पुरुष 1,00,036, महिला 89,368 और 4 ट्रांसजेंडर हैं। इन मतदाताओं के लिए हलके में कुल 188 बूथ बनाए गए थे। जिन पर 76,712 पुरुषों, 67,060 और मात्र 1 ट्रांसजेंडर ने अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग किया। रानियां हलके में पिछली बार के मुकाबले कुल 4.69 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed