फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Asked for money from wife for liquor, if not given, then killed with stick in the head

शराब के लिए पत्नी से मांगे रुपये, नहीं दिए तो सिर में लाठी मार कर दी हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Asked for money from wife for liquor, if not given, then killed with stick in the head
रानियां (सिरसा)। गांव केहरवाला में एक व्यक्ति ने शराब पीने के लिए पत्नी से रुपये मांगने पर अनबन हो गई तो पति ने तैश में आकर रात को एक बजे घर में सोई अपनी पत्नी पर लाठी से वार कर घायल कर दिया। परिजन घायल को नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे। स्थिति गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने घायल को अग्रोहा मेडिकल में रेफर कर दिया। यहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर उसे पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार यह घटना शुक्रवार रात 1 बजे के आसपास की है। थाना रानियां के गांव केहरवाला निवासी 46 वर्षीय विमला के पति भूप सिंह ने वीरवार देर शाम को शराब पीने के लिए रुपये मांगे। लेकिन विमला ने रुपये देने से इनकार कर दिया। जिससे तैश में आकर भूप सिंह ने पत्नी विमला पर लाठी से उसके सिर में वार कर दिया। आरोपी सर पर करीब 5 से 6 वार किए। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई। महिला का शोर सुनकर परिजन आए और उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं रानियां थाना पुलिस ने आरोपी भूप सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लाठी से वार करने के कारण विमला की हत्या हुई है। मृतक के भाई की शिकायत पर आरोपी भूप सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- साधू राम, थाना प्रभारी, रानियां।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed