फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   asi returned mobile

Sirsa News: एएसआई ने सड़क पर मिला मोबाइल महिला को लौटाया

Sun, 01 Mar 2026 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 01 Mar 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
asi returned mobile
फोटो 48
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



सिरसा। सिविल लाइन थाना में तैनात सहायक उप निरीक्षक भूपेंद्र सिंह ने एक महिला का गुम हुआ मोबाइल फोन लौटाकर ईमानदारी का परिचय दिया। एसपी दीपक सहारन ने बताया कि सहायक उप निरीक्षक भूपेंद्र सिंह शनिवार रात को नियमित गश्त पर थे। इस दौरान वे बरनाला रोड से होते हुए जेल की ओर जा रहे थे। जेल के पास सड़क किनारे एक मोबाइल फोन पड़ा हुआ दिखाई दिया।
सहायक उप निरीक्षक भूपेंद्र सिंह ने तत्परता दिखाते हुए मोबाइल फोन को अपने कब्जे में लेकर उसके मालिक की पहचान करने का प्रयास किया। कुछ समय बाद उक्त मोबाइल फोन पर एक महिला का कॉल आया। महिला ने बताया कि वह लुधियाना की निवासी है और खाटू श्याम मंदिर से वापस लौटते समय उसका मोबाइल फोन कहीं रास्ते में गिर गया था। फोन न मिलने से वह काफी चिंतित थी।
विज्ञापन

इस पर सहायक उप निरीक्षक भूपेंद्र सिंह ने महिला को आश्वस्त करते कहा कि उनका मोबाइल सुरक्षित है। रविवार को महिला सिविल लाइन पुलिस थाना पहुंची और अपना मोबाइल प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed