{"_id":"6a30416d5a9f8409c5052745","slug":"asi-dismissed-and-arrested-for-drug-smuggling-sirsa-news-c-21-hsr1033-891229-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: नशा तस्करी में एएसआई बर्खास्त, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: नशा तस्करी में एएसआई बर्खास्त, गिरफ्तार
Mon, 15 Jun 2026 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। 88 किलो 970 ग्राम अफीम बरामदगी मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी के नशा तस्करी में संलिप्ता पाए जाने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। एएसपी आदर्श दीप सिंह ने बताया कि सिरसा के डिंग पुलिस थाना में तैनात आरोपी एएसआई रणबीर सिंह को नौकरी से बर्खास्त कर गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के विरुद्ध सिविल लाइन थाना सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम व भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
सिविल लाइन थाना में सोमवार को पत्रकार वार्ता में एएसपी आदर्श दीप सिंह ने बताया कि 10 जून को सिरसा पुलिस ने राजस्थान एनसीबी के सहयोग से एनएच-9 पर एक ट्रक से 88 किलो 970 ग्राम अफीम बरामद की थी। इस मामले में राजस्थान के पाली जिला निवासी ट्रक चालक किशना राम, ट्रक मालिक गगनदीप और अन्य आरोपियों के खिलाफ डिंग थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। इस मामले की जांच एएसआई रणबीर सिंह को सौंपी गई थी।
एएसपी के मुताबिक रविवार को पुलिस अधिकारियों को सूचना मिली कि बरामद अफीम में से कुछ मात्रा में अफीम जांच अधिकारी रणबीर सिंह ने अपने एक दोस्त को बेच दी जिसे फतेहाबाद पुलिस ने पकड़ लिया। शुक्रवार को फतेहाबाद की एंटी नारकोटिक्स सेल ने भट्टू थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को 57 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी की पहचान शमशेर सिंह के रूप में हुई। उसने खुलासा किया कि वह उक्त अफीम एएसआई रणबीर सिंह से लेकर आया था। इस मामले का खुलासा होते हीसिरसा पुलिस ने डिंग थाना में तैनात एएसआई रणबीर सिंह को गिरफ्तार उसे तत्काल प्रभाव से पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया।
विज्ञापन
कोर्ट में सैंपल लेने के दौरान दी अफीम
जांच अधिकारी रणबीर सिंह वीरवार को बरामद अफीम का कोर्ट में जब सैंपल भरवा रहा था तो उसी दौरान उसने अफीम अपने दोस्त शमशेर सिंह को दी थी। एएसआई रणबीर सिंह, गांव दाहिमा जिला हिसार निवासी है। उसका कुछ माह पहले जिला हांसी से सिरसा तबादला हुआ था। इसके बाद सिरसा पुलिस प्रशासन ने उसकी नियुक्त डिंग पुलिस थाना में कर दी थी।